इस हसीना को देखते ही भारतीय खिलाड़ी को हुआ प्यार, दो घंटे तक की बात, फिर कहा- अब मैं शादी करूंगा

Cheteshwar Pujara's Love Story: भारतीय टेस्ट टीम के भरोसेमंद बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा 25 जनवरी यानी कि गुरुवार को अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। 25 जनवरी को चेतेश्वर पुजारा 36 साल के हो गए हैं। सोशल मीडिया पर फैंस की तरफ से उन्हें लगातार जन्मदिन की बधाई दी जा रही है। चेतेश्वर पुजारा को भारतीय टेस्ट में नई दीवार कहा जाता रहा है।

इंग्लैंड के खिलाफ नहीं मिला मौका: हालांकि, इंग्लैंड के खिलाफ घर पर खेले जा रहे पांच मैचो की टेस्ट सीरीज के पहले दो मुकाबले में चेतेश्वर पुजारा टीम का हिस्सा नहीं हैं। लेकिन घरेलू टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी में चेतेश्वर पुजारा लगातार बल्ले का दम दिखा रहे हैं। ऐसे में अंतिम के तीन टेस्ट मैचो के लिए चेतेश्वर पुजारा का भारतीय टीम में चयन होना लगभग तय माना जा रहा है।

 Cheteshwar Pujara 1

पहली नजर में हुआ प्यार: टेस्ट क्रिकेट में अपनी बल्लेबाजी से कई उपलब्धियां हासिल करने वाले चेतेश्वर पुजारा का लव लाइफ भी बेहद रोमांचक रहा है। 11 साल पहले 13 फरवरी 2013 को चेतेश्वर पुजारा ने पूजा पाबरी साथ शादी रचाई थी। चेतेश्वर पुजारा पहली बार पूजा पाबरी से उनके अंकल के घर पर मिले थे। दोनों की मुलाकात अरेंज्ड मैरिज के सिलसिले के तौर पर हुई था और पहले ही मुलाकात में चेतेश्वर पुजारा पूजा पर दिल हार बैठे।

कौन हैं पूजा पाबरी: चेतेश्वर पुजारा की वाइफ पूजा पाबड़ी किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं हैं। गुजरात के जामनगर की रहने वाली पूजा पाबड़ी मैनेजमेंट में ग्रेजुएट हैं। राजस्थान के माउंट आबू के प्राइवेट स्कूल से अपनी स्कूलिंग पूरा करने के बाद उन्होंने एमबीए किया और फिर मुंबई में एक मल्टीनेशनल कंपनी में एचआर की हेड भी रहीं।

दो घंटे तक हुई बातचीत: चेतेश्वर पुजारा के साथ पूजा पाबरी ने अरेंज मैरिज की। दोनों की शादी की बात परिवार के मित्र या रिश्तेदार ने आगे बढ़ाया और दोनों घर वालों के बीच बातचीत चलाई। शर्मीले स्वभाव के माने जाने वाले पुजारा जब पूजा को देखने पहुंचे तो दोनों को अकेले में बात करने के लिए कहा गया। दोनों करीब 2 घंटे तक एक दूसरे से बातचीत करते रहे। इसके बाद बाहर आकर चेतेश्वर पुजारा ने घर वालों से शादी के लिए हामी भर दी। उन्होंने कहा कि मैं इस लड़की से शादी करने के लिए तैयार हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+