एलेक्स हेल्स के बाद इस स्टार क्रिकेटर ने फैंस को किया उदास, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास

Gyanendra Malla Retirement: नेपाल के दिग्गज बल्लेबाज ज्ञानेंद्र मल्ला ने 4 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। इस घोषणा के साथ ही उनके शानदार करियर का समापन हो गया, जिसमें उनके नाम 37 वनडे और 45 टी20 मैच दर्ज हैं।

मल्ला ने टी20 विश्व कप 2014 में चट्टोग्राम में हांगकांग के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डेब्यू किया था। उन्होंने नेपाल के लिए अपना आखिरी मैच जिम्बाब्वे में 2023 विश्व कप क्वालीफायर में खेला। मल्ला का करियर शानदार रहा है।

उन्होंने वनडे में एक शतक और टी20 में 9 अर्द्धशतक की मदद से 876 और 883 रन बनाए। उनका कार्यकाल सिर्फ आंकड़ों तक सीमित नहीं था, बल्कि जिस तरह से उन्होंने मैदान पर खुद को आगे बढ़ाया वो वाकई शानदार रहा।

gyanendra malla

ज्ञानेंद्र ने खुद ट्वीट कर अपने अपने संन्यास की जानकारी दी है। माल्ला ने ट्वीट में लिखा कि 'भारी लेकिन बहुत आभारी दिल से मुझे लगता है कि अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से अपनी छुट्टी की घोषणा करने का सही वक्त है। यह पवित्र खेल, जो मेरे अस्तित्व का सार रहा है। लोकल स्तर पर खेलने से लेकर नेशनल लेवल तक मुझे इसने जीवन के बारे में अमूल्य सबक सिखाया है।'

उन्होंने राष्ट्रीय रंग पहनने पर गर्व महसूस किया और अपने साथियों, कोचों और उन सभी को धन्यवाद दिया जिन्होंने उनकी पूरी यात्रा में उनका साथ दिया। ज्ञानेंद्र से पहले इंग्लैंड के एलेक्स हेल्स (Alex Hales) ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। हेल्स ने अपना आखिरी मैच पिछले साल नवंबर में एमसीजी में पाकिस्तान के खिलाफ खेला था।

उन्होंने कहा कि, 'पिच पर हर कदम के साथ, देश की आशाओं और सपनों के प्रतीक प्रतिष्ठित रंगों को पहनकर अपने देश का प्रतिनिधित्व करने में गर्व महसूस हुआ। मुझे जो अवसर मिले, उनके लिए मैं बहुत आभारी हूं। मैंने इसमें अपना सर्वश्रेष्ठ दिया, पीछे मुड़कर देखने पर मैं केवल यही आशा कर सकता हूं कि यह पर्याप्त था।

ये भी पढ़ें- स्टुअर्ट ब्रॉड-मोईन अली के बाद इस दिग्गज ने भी लिया संन्यास, वर्ल्ड कप से पहले छोड़ा क्रिकेट

अपने साथियों और समर्थकों के प्रति विनम्र कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उन्होंने कि,'मेरे साथियों के लिए सिर्फ सहकर्मियों से अधिक होने के लिए धन्यवाद, आप मेरा परिवार बन गए, और हमने मिलकर एक अटूट बंधन बनाया। ज्ञानेंद्र मल्ला के संन्यास का ऐलान उनके फैंस के लिए किसी सदमे से कम नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+