स्टुअर्ट ब्रॉड-मोईन अली के बाद इस दिग्गज ने भी लिया संन्यास, वर्ल्ड कप से पहले छोड़ा क्रिकेट

england cricketer Alex Hales retired: इंग्लैंड के स्टार ओपनर एलेक्स हेल्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। 34 साल की उम्र में एलेक्स हेल्स ने यह फैसला लिया है। वह इंग्लैंड के लिए लगातार क्रिकेट नहीं खेल पा रहे थे। ऐसे में वर्ल्ड कप से ठीक पहले उन्होंने संन्यास लेने का फैसला किया। एलेक्स हेल्स के इस फैसले से उनके फैंस खुश नहीं हैं।

पाकिस्तान के खिलाफ खेला था आखिरी मैच: एलेक्स हेल्स ने पिछले साल नवंबर में इंग्लैंड के लिए अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला था। उन्होंने अपना आखिरी मैच एमसीजी में पाकिस्तान के खिलाफ खेला। इस मुकाबले को इंग्लैंड की टीम पांच विकेट से जीतने में सफल रही थी। एलेक्स हेल्स इंग्लैंड के विस्फोटक ओपनर के रूप में अपनी पहचान बनाने में सफल रहे थे।

 Alex Hales 1

संन्यास को लेकर कही यह बात: क्रिकेट छोड़ने को लेकर हेल्स ने कहा कि मुझे इंग्लैंड के लिए तीनों फॉर्मेट मिलाकर 156 मैच खेलने का मौका मिला। मैंने कुछ यादें और कुछ दोस्ती जीवन भर के लिए बना ली हैं और अब मुझे ऐसा लगता है आगे बढ़ने का सही समय है। इंग्लैंड के लिए मेरा आखिरी मैच वर्ल्ड कप फाइनल जीतना था। इससे अच्छा मुकाबला मेरे लिए कोई और अंतिम मुकाबला नहीं हो सकता था।

ऐसा रहा करियर: इंग्लैंड के लिए टेस्ट में एलेक्स हेल्स ने 11 मैचों की 21 पारियों में 573 रन बनाए थे। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 94 रन रहा था। वहीं 70 वनडे मैचों की 67 पारियों में उन्होंने टीम के लिए 2419 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से छह शतक और 14 अर्धशतक भी निकले थे। इसके अलावा हेल्स ने 75 टी-20 मैचों में 2074 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 12 अर्धशतक और एक शतक लगाने का कारनामा किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+