6, 6, 6, 6, गुरनूर बराड़ ने टेस्ट के एक ओवर में जड़े 4 छक्के, श्रीलंकाई गेंदबाज को तोड़ने का वीडियो वायरल
Gurnoor Brar: श्रीलंका इलेवन के खिलाफ अभ्यास मैच के दूसरे दिन अंतिम ओवर में गुरनूर बराड़ ने कुछ ऐसा किया, जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती थी। उन्होंने गेंदबाज को निशाना बनाते हुए छक्कों की बरसात कर डाली। बराड़ ने उस एक ही ओवर में चार धमाकेदार छक्के जमा दिए।
दिन के खेल में मुख्य आकर्षण का केंद्र देवदत्त पडीक्कल और रवींद्र जडेजा थे। दोनों ने क्रमशः शतक और फिफ्टी जमाई थी। शाम होने तक बराड़ ने पूरी महफ़िल लूट ली और अपना बल्ला बिजली की गति से चलाते हुए हर किसी को हैरान पर दिया।

गुरनूर के सामने गेंदबाज दिलुम सुदीरा थे और यह दिन का अंतिम ओवर था। बराड़ को पडीक्कल ने पहली गेंद पर सिंगल लेकर स्ट्राइक दे दी। इसके बड़ा दूसरी गेंद को उन्होंने मिडविकेट के बाद छक्के के लिए भेज दिया। दूसरी गेंद पर फिर से बल्ला चला, इस बार गेंद डाउन द ग्राउंड सीमा रेखा को पार कर गई।
इसके बाद चौथी गेंद पर बराड़ डॉट खेला। पांचवीं गेंद पर फिर से बल्ले ने आग उगली, इस बार गेंद डीप मिडविकेट बाउंड्री के बाहर चली गई। अंतिम गेंद पर उन्होंने ऑफ़ साइड में हवाई फायर कर दिया। यह छक्का डीप एक्स्ट्रा कवर बाउंड्री से बाहर गया। इस तरह छक्कों की बारिश कर उन्होंने पूरा फोकस अपनी तरफ कर दिया। गौतम गंभीर उनके ये शॉट देखकर हंसने लग गए। गुरनूर बराड़ के छक्कों का वीडियो तेजी से वायरल हो गया।
#Breaking - GURNOOR BRAR HITTING 6,6,0,6,6, IN FINAL OVER AGAINST DILUM SUDEERA pic.twitter.com/2z48RxABXR
— NEWS WALA (@NEWSWALApy) August 8, 2026
श्रीलंका इलेवन ने अपनी पहली पारी में 363 रन बनाए थे। जवाब में भारत ने दूसरे दिन 6 विकेट पर 357 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया। टीम इंडिया के लिए देवदत्त पडीक्कल ने नाबाद 142 रनों की पारी खेली। जडेजा के बल्ले से भी फिफ्टी आई और मानव सुथार ने 41 रन बनाए। अंत में बराड़ 18 गेंदों में 36 रन बनाकर नाबाद लौटे। उंगली में चोट से परेशान शुभमन गिल बैटिंग करने नहीं आए, यह टीम इंडिया के लिए चिंता का विषय है।
टीम इंडिया के धाकड़ खिलाड़ी ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल खास नहीं कर पाए, दोनों फ्लॉप रहे। उनके अलावा ओपनर यशस्वी जायसवाल महज दो गेंदों का सामना कर आउट हो गए, वह अपना खाता तक नहीं खोल पाए।


Click it and Unblock the Notifications
