GT vs RCB Pitch Report: आज IPL में बल्लेबाज करेंगे धमाका या गेंदबाज मचाएंगे तबाही? जानें पिच और वेदर रिपोर्ट
GT vs RCB Pitch Report: आईपीएल के 17वें सीजन के 45वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की टीम आमने-सामने होगी। इन दोनों ही टीमों के लिए आईपीएल का यह सीजन अब तक कुछ खास नहीं गुजरा है। गुजरात की टीम अभी प्वाइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर है तो वहीं आरसीबी की टीम चार अंकों के साथ अंतिम पायदान पर मौजूद है। दोनों ही टीमों के लिए यह मुकाबला जीतना बेहद जरूरी है।
गुजरात को पांच मैचों में मिली है हार
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार यानी 28 अप्रैल 3:30 बजे से यह मुकाबला खेला जाएगा। गुजरात टाइटंस अपने होम ग्राउंड पर रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के खिलाफ जीत दर्ज करना चाहेगी। शुभमन गिल की कप्तानी में गुजरात टाइटंस इस सीजन अब तक 9 मैच खेले हैं। इनमें से सिर्फ 4 में टीम को जीत मिली है। बाकी पांच मैचों में गुजरात को हार का सामना करना पड़ा है।

आरसीबी को भी जीत की तलाश
दूसरी तरफ रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की बात करें तो रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की हालत गुजरात टाइटंस से भी खराब है। आरसीबी ने इस सीजन अब तक 9 मुकाबलो में हिस्सा लिया है। 9 में से सिर्फ दो में ही टीम को जीत मिली है। रॉयल चैलेंजर्स ने अपने पिछले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराया था। ऐसे में आरसीबी की टीम गुजरात के खिलाफ भी जीत के सिलसिले को बरकरार रखना चाहेगी।
वापसी को बेताब गुजरात
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच की बात करें तो पिछले मैच में शुभमन गिल की कप्तानी में गुजरात टाइटंस की टीम को यहां बुरी तरह से हार झेलनी पड़ी थी। दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात को महज 89 रनों पर ही ऑल आउट कर दिया था और इस मैच को 9 ओवर में ही चेज कर गुजरात को बड़ी हार थमा दी थी। गुजरात की टीम अपने होम ग्राउंड पर वापसी करने को बेताब होगी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ गुजरात की कोशिश हाई स्कोर करने की होगी।
पिच से किसे मिलेगी मदद
नरेंद्र मोदी स्टेडियम पिच खेल होने के साथ धीमी होती चली जाती है। रविवार को गुजरात टाइटंस और आरसीबी का मुकाबला दिन में खेला जाएगा। ऐसे में खेल आगे बढ़ने के साथ-साथ पिच धीमी होती चली जाएगी। ऐसे में यहां टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला सही साबित हो सकता है। क्योंकि बाद में टारगेट को चेज करना आसान नहीं होगा।
ऐसा रहेगा मौसम
मौसम की बात करें तो मैच के दौरान तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। वही ह्यूमिडिटी 17% के आसपास रहेगी। बारिश की कोई भी संभावना नहीं है यानी दर्शकों को पूरा मैच देखने का आनंद प्राप्त होगा।












Click it and Unblock the Notifications