MI vs GT, Eliminator: मुंबई या गुजरात? अगर बारिश के कारण रद्द हुआ मैच तो किसे मिलेगा क्वालिफायर-2 का टिकट

Gujarat Titans vs Mumbai Indians, Eliminator: IPL 2025 अब अपने सबसे रोमांचक मोड़ पर है और एलिमिनेटर मुकाबला सबकी नजर में बना हुआ है। यह मैच मुंबई इंडियंस (MI) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच आज, 30 मई को न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में खेला जाना है। लेकिन मौसम की चाल इस मुकाबले पर भारी पड़ सकती है।

हालांकि, बारिश की संभावना तो नहीं के बराबर है लेकिन अब सबसे बड़ा सवाल ये है- अगर किसी कारण मैच रद्द हो गया तो क्वालिफायर-2 में कौन जाएगा?

आईपीएल के नियमों के मुताबिक एलिमिनेटर मैच के लिए कोई रिजर्व डे नहीं रखा गया है। यानि अगर बारिश के कारण मैच नहीं हो पाता और एक भी गेंद नहीं फेंकी जाती, तो पॉइंट्स टेबल में ऊपर रहने वाली टीम को क्वालिफायर-2 में एंट्री मिलेगी।

Mumbai Indians

GT को मिलेगा फायदा, MI होगी बाहर
गुजरात टाइटंस ने लीग स्टेज में 18 अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया था, जबकि मुंबई इंडियंस 16 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रही। इस स्थिति में अगर मुकाबला पूरी तरह रद्द होता है, तो गुजरात टाइटंस को क्वालिफायर-2 में खेलने का मौका मिलेगा और मुंबई इंडियंस टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी।

क्वालिफायर और एलिमिनेटर का फॉर्मेट क्या कहता है?
क्वालिफायर-1 में पॉइंट्स टेबल की टॉप-2 टीमें भिड़ती हैं। जो टीम जीतती है वो सीधे फाइनल में जाती है। हारने वाली टीम को क्वालिफायर-2 में एक और मौका मिलता है। एलिमिनेटर मैच पॉइंट्स टेबल की तीसरी और चौथी टीम के बीच होता है। ये मुकाबला करो या मरो जैसा होता है, क्योंकि हारने वाली टीम सीधा बाहर हो जाती है।

फैसला अब आसमान करेगा?
अगर मौसम साफ रहा, तो क्रिकेट फैंस को एक जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी। लेकिन अगर बारिश ने रंग में भंग डाला, तो गुजरात बिना खेले ही अगले स्टेज में पहुंच जाएगी और मुंबई का सफर खत्म हो जाएगा।

हमें पता था कि क्या दांव पर लगा है- हार्दिक पांड्या
हार्दिक पांड्या ने एलिमिनेटर के लिए अपनी शानदार योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि, कुल मिलाकर, अच्छा क्रिकेट खेलें, अच्छी बल्लेबाजी करें, अच्छी गेंदबाजी करें, योजनाओं पर काम करें, देखें कि बल्लेबाजी ग्रुप के रूप में कौन सा टेम्पलेट काम करेगा।'

हार्दिक ने बताया कि, 'गेंदबाज पूरे सीजन में वास्तव में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। बल्लेबाजी, हम सही ट्रैक पर सही टेम्पलेट का पता लगाएंगे और अगर हम पहले बल्लेबाजी करते हैं, तो हमें किस गति से बल्लेबाजी करनी चाहिए। कुछ चीजें हैं जिन्हें हमें पहचानने की जरूरत है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि घबराहट है। हमें पता था कि क्या दांव पर लगा है।'

रोमांचक होने वाला है- शुभमन गिल
जीटी के कप्तान शुभमन गिल ने मैच से पहले बताया कि. 'यह (सीएसके से हार) हमारे लिए निगलने वाली गोली होगी। मेरे लिए सौभाग्य की बात ये है कि अपने होमटाउन वापस जा रहा हूं। मैंने वहां बहुत क्रिकेट खेला है और यह वास्तव में रोमांचक होने वाला है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+