Gujarat Titans के 10.75 करोड़ वाले खिलाड़ी पर लगा बैन, IPL 2025 के बीच अचानक हुआ बड़ा खुलासा
Gujarat Titans, Kagiso Rabada: दक्षिण अफ्रीका और गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा पर ड्रग्स टेस्ट में फंसने के कारण बैन लगा दिया गया है। आईपीएल छोड़कर जाने के मामले में आखिरकार चुप्पी तोड़ते हुए कागिसो रबाडा ने शनिवार को खुद एक बयान में इसकी पुष्टि की। आईपीएल के बीच में कागिसो रबाडा के जाने से गुजरात टाइटंस को बड़ा झटका लगा है।
कगिसो रबाडा ने तोड़ी चुप्पी ( Gujarat Titans, Kagiso Rabada)
रबाडा ने एक बयान में कहा कि जैसा कि बताया गया कि मैं हाल ही में निजी कारणों से आईपीएल में भाग लेने से दक्षिण अफ्रीका लौटा था। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि ड्रग्स टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने के कारण मैं आगे नहीं खेल सकता था। ईएसपीएन-क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, रबाडा ने इस ड्रग्स का इस्तेमाल जनवरी-फरवरी में खेले गई SA20 लीग के दौरान किया था।

रबाडा ने छोड़ा गुजरात का साथ
इस महीने की शुरुआत में ही कगिसो रबाडा आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस कैंप से घर लौट आए थे। शुरुआत में उन्होंने निजी कारणों का हवाला दिया। बाद में उन्होंने अपने जाने की परिस्थितियों को स्पष्ट करते हुए एक बयान जारी किया। रबाडा ने कहा कि मैं अकेले इस दौर से नहीं गुज़र सकता था। मैं अपने एजेंट, सीएसए और गुजरात टाइटंस को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। मैं एसएसीए और मेरी कानूनी टीम को उनके मार्गदर्शन और परामर्श के लिए भी धन्यवाद देना चाहता हूं।
10.75 करोड़ रुपये में गुजरात ने था खरीदा
उन्होंने कहा कि ये एक घटना मेरा भविष्य तय नहीं करेगा। मैं वही करता रहूंगा जो मैंने हमेशा किया है। लगातार कड़ी मेहनत करता रहूंगा और अपने काम के प्रति जुनून और समर्पण के साथ खेलता रहूंगा। रबाडा ने पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल 2025 के शुरुआती मैच में टाइटंस के साथ डेब्यू करते हुए एक विकेट पर 41 रन दिए। दूसरे मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ उन्होंने 42 रन देकर 1 विकेट लिया। आईपीएल 2025 की नीलामी में उन्हें गुजरात टाइटंस ने 10.75 करोड़ रुपये में खरीदा।












Click it and Unblock the Notifications