GT vs KKR Playing 11 Today: बल्लेबाज उगलेंगे आग या गेंदबाज बरपाएंगे कहर, आज ये है दोनों टीमों की प्लेइंग 11
GT vs KKR Playing 11: केकेआर इस सीजन धांसू खेल का प्रदर्शन कर रही है। गौतम गंभीर इस सीजन टीम के मेंटर हैं और टीम ने उम्मीद के अनुरूप प्रदर्शन करते हुए प्लेऑफ़ में जगह हासिल कर ली। इस सीजन केकेआर प्लेऑफ़ में जाने वाली पहली टीम बन गई। आज केकेआर का मुकाबला गुजरात टाइटंस से होगा।
गुजरात का प्रदर्शन खास नहीं रहा है और यह टीम लगभग बाहर हो गई है। पिछले मुकाबले में दो बल्लेबाजों ने चेन्नई के खिलाफ शतक जड़े थे। गिल और सुदर्शन ने प्रभावशाली खेल का प्रदर्शन करते हुए शतकीय पारियां जमाई थी। इस बार भी दोनों के ऊपर नजरें रहेंगी।

केकेआर के लिए ओपनर बल्लेबाज फिलिप साल्ट ने धमाका किया है। उनके अलावा सुनील नारायण ने भी ओपनर के तौर पर खेलते हुए इस सीजन एक शतक जड़ा है। उनके बाद आने वाले बल्लेबाजों में वेंकटेश अय्यर ने भी अपना प्रभाव छोड़ा है। केकेआर की बैटिंग काफी धाकड़ है। गेंदबाजी में केकेआर के पास कई विकल्प हैं। स्टार्क और सुनील नारायण अहम हैं। आंद्रे रसेल भी टीम में हैं। वरुण चक्रवर्ती ने भी धमाका किया है। ओवरऑल संतुलित टीम दिखाई देती है।
गुजरात के लिए गिल और सुदर्शन ने रन बनाए हैं लेकिन डेविड मिलर फ्लॉप हो गए। उनके अलावा गेंदबाजी भी खास नहीं रही है। राशिद खान जैसे दिग्गज खिलाड़ी का जादू देखने को नहीं मिला है। टीम में सामूहिक प्रयास की कमी दिखाई दी है और इसी वजह से प्लेऑफ़ की दौड़ में गुजरात टाइटंस काफी पीछे रह गई। पिछले मैच में चेन्नई के खिलाफ जीत दर्ज करने से हौसले जरुर बुलंद हुए होंगे। इस मैच में घरेलू फैन्स का समर्थन भी प्लस पॉइंट माना जा सकता है।
गुजरात संभावित प्लेइंग 11
शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, शाहरुख खान, डेविड मिलर, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), राहुल तेवतिया, राशिद खान, नूर अहमद, उमेश यादव, मोहित शर्मा, कार्तिक त्यागी।
केकेआर संभावित प्लेइंग 11
फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), सुनील नारायण, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), रिंकू सिंह, नितीश राणा, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिशेल स्टार्क, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती












Click it and Unblock the Notifications