WPL 2024 में आज GG Vs UP के बीच होगी कांटे की टक्कर, जानें अरुण जेटली स्टेडियम की पिच और वेदर रिपोर्ट
महिला प्रीमियर लीग (WPL-2024) के 18वें मैच में सोमवार, 11 मार्च को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में गुजरात जाइंट्स महिला और यूपी वारियर्स महिला के बीच मुकाबला होगा। अंक तालिका में यूपी वारियर्स चौथे स्थान पर है और गुजरात जायंट्स पांचवें स्थान पर है। रोचक मुकाबले से पहले दिल्ली की पिच और वेदर रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
यूपी वारियर्स, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपना पिछला मैच जीतकर मुकाबले में उतरेगी और वे एक और जीत दर्ज करने के लिए उत्सुक होगे। दूसरी ओर, गुजरात जायंट्स अब तक केवल एक मैच जीतने में सफल रही है और उम्मीद करेगी कि उनकी किस्मत बदल जाएगी।

GUJ-W vs UP-W: अरुण जेटली स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की ट्रैक ऐसी है जो धीमी और स्थिर विकेट बनाती है। हालांकि, वनडे विश्व कप 2023 के बाद से, यह बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग साबित हुआ है और एक हाई स्कोरिंग मुकाबला बन सकता है। इसलिए इस मैदान पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना एक समझदारी भरा फैसला माना जा सकता है।
GUJ-W vs UP-W: दिल्ली वेदर रिपोर्ट
एक्यूवेदर के मुताबिक, दिल्ली में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। इसके अलावा ह्यूमिडिटी का स्तर 41 प्रतिशत के आसपास रहने का अनुमान है। हवा की गति 11 किमी प्रति घंटे की रहेगी। शाम के समय हल्के बादल छाए रहेंगे, बारिश की कोई संभावना नहीं है।
GUJ-W vs UP-W: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
गुजरात जाइंट्स महिला और यूपी वारियर्स महिला के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें तो दोनों टीमों के बीच अब तक कुल तीन मैच खेले जा चुके हैं। इस दौरान यूपी वारियर्स ने सभी तीन मैच जीते हैं।
यूपी वारियर्स टीम: एलिसा हीली (विकेटकीपर/कप्तान), किरण नवगिरे, दीप्ति शर्मा, ताहलिया मैकग्राथ, ग्रेस हैरिस, श्वेता सहरावत, पूनम खेमनार, सोफी एक्लेस्टोन, साइमा ठाकोर, गौहर सुल्ताना, राजेश्वरी गायकवाड़, चमारी अथापथु, डेनिएल व्याट, अंजलि सरवानी , लक्ष्मी यादव, वृंदा दिनेश, पारशवी चोपड़ा, सोप्पाधंडी यशश्री, उमा छेत्री।
गुजरात जाइंट्स टीम: लौरा वोल्वार्ड्ट, बेथ मूनी (विकेटकीपर/कप्तान), दयालन हेमलता, फोबे लिचफील्ड, एशले गार्डनर, भारती फुलमाली, कैथरीन ब्राइस, स्नेह राणा, तनुजा कंवर, मेघना सिंह, शबनम एमडी शकील, वेदा कृष्णमूर्ति, तरन्नुम पठान, मन्नत कश्यप, सयाली सतघरे, प्रिया मिश्रा, तृषा पूजिथा, ली ताहुहू।












Click it and Unblock the Notifications