WPL 2024: मुंबई इंडियंस की लगातार दूसरी जीत, गुजरात को मिली शिकस्त
Gujarat Giants vs Mumbai Indians Match: मुंबई इंडियंस ने महिला प्रीमियर लीग में लगातार बेहतरीन खेल का सिलसिला जारी रखा है। इस सीजन दूसरे मुकाबले में भी मुंबई इंडियंस ने जीत दर्ज की है। मुंबई ने गुजरात के खिलाफ मुकाबले को 5 विकेट से अपने नाम कर लिया। पहला बैटिंग करते हुए गुजरात ने 9 विकेट पर 126 रनों का स्कोर खड़ा किया।
जवाबी पारी में खेलते हुए मुंबई के कुछ विकेट गिरे लेकिन हरमनप्रीत कौर ने अंत तक क्रीज पर खड़े होकर टीम को जीत दिला दी। हरमन ने 46 रनों की नाबाद पारी खेली। दो मैचों में जीत दर्ज करने के बाद मुंबई इंडियंस 4 अंकों के साथ अंक तालिका में नम्बर एक पर है।

LIVE Feed READ MORE












Click it and Unblock the Notifications