GT vs RR: शुभमन गिल, राशिद खान और तेवतिया ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, तीनों ने साथ में रचा इतिहास

GT vs RR: आईपीएल में गुजरात टाइटंस को सफल टीमों में गिना जाता है। इस टीम ने एक बार टाइटल हासिल किया और दूसरी बार रनर अप रही। हार्दिक पांड्या के बाद शुभमन गिल को इस टीम की कमाई थमाई गई और लगातार दूसरे साल गिल इस टीम की कप्तानी कर रहे हैं।

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में गिल टॉस के लिए आए लेकिन इसे जीत नहीं पाए। संजू सैमसन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। इस बीच शुभमन गिल ने अपने दो साथियों के साथ एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। गिल के साथ राशिद खान और राहुल तेवतिया भी हैं।

gt vs rr

गुजरात टाइटंस की टीम आईपीएल 2022 में आई थी। यह उनका चौथा सीजन है। आज गुजरात की टीम अपना 50वां आईपीएल मुकाबला खेल रही है। कुछ प्लेयर्स पहले सीजन से ही गुजरात के साथ जुड़े हुए हैं। उन सभी प्लेयर्स का भी इस फ्रेंचाइजी के लिए यह 50वां मुकाबला है।

ऑक्शन से पहले ही गुजरात ने गिल और राशिद खान को अपने साथ शामिल किया था और बाद में नीलामी के दौरान राहुल तेवतिया को टीम में शामिल किया गया था। उस दौरान हार्दिक पांड्या को कप्तान और राशिद खान को उपकप्तान बनाया गया। पहले ही सीजन में गुजरात ने ट्रॉफी जीती थी।

तीन प्लेयर्स का ऐतिहासिक मुकाम (GT vs RR)

हालांकि पांड्या तो मुंबई इंडियंस में जाकर कप्तान बन गए लेकिन बाद में गिल को कप्तानी मिल गई। राशिद खान और तेवतिया को भी टीम में बरकरार रखा गया। इस तरह इन तीनों ने गुजरात के लिए 50 मुकाबले खेलने की बड़ी उपलब्धि आज हासिल कर ली।

Take a Poll

गिल के नाम सर्वाधिक रन (GT vs RR)

गुजरात के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी शुभमन गिल हैं। उन्होंने 1900 से ज्यादा रन अपने नाम किये हैं। उन्होंने 4 शतक और 11 फिफ्टी जमाई हैं। उनकी धाकड़ बैटिंग के कारण ही टीम की कप्तानी भी मिल गई। राशिद खान इस टीम से 50 विकेट लेने वाले एकमात्र गेंदबाज हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+