GT vs RR Pitch Weather Report: गुजरात और राजस्थान के बीच मैच आज, जानें अहमदाबाद की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल
आईपीएल के 16वें सीजन का 23वां मुकाबला आज को राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। ये मुकाबला गुजरात अपने होम ग्राउंड नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलेगी। दोनों टीमें मैच के लिए तैयार हैं।

IPL 2023: आईपीएल के डबल-हेडर में आज मुंबई इंडियंस का मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा, जबकि दिन का दूसरा मैच गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा। एमआई और केकेआर के बीच मैच वानखेड़े स्टेडियम में दोपहर 3:30 से शुरू होगा, तो वहीं GT बनाम RR का मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:30 से शुरू होगा। आइए जानते हैं जीटी बनाम आरआर मुकाबले में बल्लेबाज और गेंदबाजों को मिलेगा पिच का साथ या बदलेगा मौसम का मिजाज।
नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों को अधिक सफलता मिली है। यह मैदान बल्लेबाजों के लिए काफी सपोर्टिव है। 1,32,000 दर्शकों की क्षमता वाला ये स्टेडियम गुजरात टाइटंस का घरेलू मैदान है। यह स्टेडियम हाई स्कोरिंग मैच के लिए जाना जाता है। यहां मौजूद लाल और काली मिट्टी तेज गेंदबाजों की तुलना में स्पिनरों को बहुत कम मददगार सबित होती है। इसके अलावा मैदान बड़ा होने के कारण बल्लेबाजों को बड़े शॉट खेलने में थोड़ी दिक्कत जरूर होती है।
नरेंद्र मोदी स्टेडियम वेदर अपडेट
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात और राजस्थान के बीच रविवार यानी आज होने वाले मैच में बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि, मुकाबले के दौरान पारा जरूर बढ़ जाएगा। अहमदाबाद में दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। रात के समय में तापमान गिरकर 24 डिग्री सेल्सियस पर आ सकता है। हवा की गति लगभग 6 किमी/घंटा रहेगी।
गुजरात टाइटंस की पूरी टीम
हार्दिक पांड्या (कप्तान), शुभमन गिल, डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, साईं सुदर्शन, रिद्धिमान साहा, मैथ्यू वेड, राशिद खान, राहुल तेवतिया, विजय शंकर, मोहम्मद शमी, अल्जारी जोसेफ, यश दयाल, प्रदीप सांगवान, दर्शन नलकंडे, जयंत यादव, आर साई किशोर, नूर अहमद, शिवम मावी, जोशुआ लिटिल, केन विलियमसन, मोहित शर्मा, उर्विल पटेल, केएस भरत, ओडियन स्मिथ।
Recommended Video
राजस्थान रॉयल्स की पूरी टीम
संजू सैमसन (कप्तान) देवदत्त पडिक्कल, जोस बटलर, शिमरोन हेटमेयर, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, डोनोवन फरेरा, कुणाल राठौड़, जो रूट, केसी करियप्पा, कुलदीप सेन, कुलदीप यादव, नवदीप सैनी, केएम आसिफ प्रसिद्ध कृष्णा, ट्रेंट बोल्ट, मुरुगन अश्विन, युजवेंद्र चहल, एडम ज़म्पा, रविचंद्रन अश्विन, आकाश वशिष्ठ, जेसन होल्डर, अब्दुल पीए।












Click it and Unblock the Notifications