GT vs MI: शुभमन गिल ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने दुनिया के पहले खिलाड़ी

GT vs MI Shubman Gill Record: आईपीएल 2025 में 29 मार्च को गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रोमांचक मुकाबला खेला जा रहा है। दोनों ही टीमों को आईपीएल 2025 के अपने पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में गुजरात और मुंबई की कोशिश इस मुकाबले में जीत दर्ज करने की होगी।

शुभमन गिल ने रचा इतिहास (GT vs MI Shubman Gill Record)

शुभमन गिल की नजरें इस सीजन अपनी टीम को खिताब जिताने पर लगी है। शुभमन गिल ने मुंबई के खिलाफ बल्ला लेकर मैदान पर उतरे और ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की। इसके साथ ही उन्होंने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इतिहास रच दिया। शुभमन गिल ने चौके-छक्कों की झड़ी लगाते हुए एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली।

GT vs MI 1

शुभमन गिल ने पूरे किए 1000 रन

शुभमन गिल ने अपनी 38 रन की पारी का 14वां रन बनाते ही अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 1,000 रन पूरे कर लिए हैं। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। एक मैदान पर सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाज विराट कोहली के नाम दर्ज हैं। उन्होंने बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर 3,040 रन बनाए हैं।

गेल ने बनाए थे सबसे तेज 1000 रन

आईपीएल में सबसे तेज 1,000 रन पूरे करने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है। क्रिस गेल ने आईपीएल में सबसे तेज 19 पारियों में 1,000 रन पूरा किया था। उन्होंने बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में हासिल की। गिल ने 20 पारियों में यह आंकड़ा पूरा किया और इस सूची में दूसरे नंबर पर हैं। 22 पारियों में 1,000 रन बनाने वाले वॉर्नर इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं। यह उपलब्धि उन्होंने हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में हासिल की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+