GT vs MI Playing XI: गुजरात को टक्कर देने के लिए मुंबई इंडियंस में होगा बड़ा फेरबदल? जानें संभावित प्लेइंग 11
GT vs MI Playing XI: आईपीएल 2025 के 9वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। आज के हाई-वोल्टेज मुकाबले में दोनों टीम की प्लेइंग-11 में कुछ अहम बदलाव हो सकते हैं।
दोनों टीमें अपने पहले मुकाबले हार चुकी हैं और इस मैच में वापसी करने के इरादे से उतरेंगी। खासतौर पर मुंबई इंडियंस, जो सीजन की पहली जीत की तलाश में है अपनी प्लेइंग इलेवन में कुछ अहम बदलाव कर सकती है।

मुंबई इंडियंस की शुरुआत इस सीजन भी उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। पहले मैच में हार के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या की वापसी से टीम को मजबूती मिलेगी। MI के लिए बल्लेबाजी में रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा पर बड़ी जिम्मेदारी होगी, जबकि गेंदबाजी में ट्रेंट बोल्ट और दीपक चाहर से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी। मिचेल सेंटनर और वाशिंगटन सुंदर जैसे ऑलराउंडर्स टीम को स्टेबिलिटी प्रदान कर सकते हैं।
गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी मजबूत नजर आ रही है, लेकिन पिछले मैच में एक अतिरिक्त बल्लेबाज की कमी महसूस हुई थी। इस बार टीम में कुछ बदलाव हो सकते हैं। शुभमन गिल और जोस बटलर की सलामी जोड़ी के साथ साई सुदर्शन मिडिल ऑर्डर को स्थिरता देंगे। गेंदबाजी में कगिसो रबाडा, राशिद खान और मोहम्मद सिराज की भूमिका अहम हो सकती है।
चेन्नई में MI स्पिन के जाल में फंस गई, जबकि शुभमन गिल की टाइटन्स को घरेलू मैदान पर पंजाब किंग्स की शानदार टीम ने मात दी। कागजों पर एक दमदार टीम के साथ MI को बल्ले से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी, जबकि GT का शानदार गेंदबाजी अटैक बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार होगा।
गुजरात टाइटंस (GT):
- चोट/अनुपलब्धता: कोई चोट या अनुपलब्धता की समस्या नहीं है।
गुजरात टाइटंस की रणनीति
शेरफेन रदरफोर्ड का पिछला प्रदर्शन ठीक रहा, लेकिन वह विजयकुमार वैश्यक के खिलाफ संघर्ष करते दिखे। GT उन्हें एक और मौका दे सकती है, लेकिन ग्लेन फिलिप्स विकल्प हो सकते हैं। GT अपने चार विदेशी खिलाड़ियों- जोस बटलर, राशिद खान, कगिसो रबाडा और शेरफेन रदरफोर्ड- के साथ उतर सकती है। वॉशिंगटन सुंदर को अर्शद खान की जगह मौका मिल सकता है, ताकि स्पिन विभाग को मजबूती दी जा सके।
रोहित शर्मा के खिलाफ मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाडा नई गेंद से आक्रामक शुरुआत करेंगे। सूर्यकुमार यादव बनाम राशिद खान का मुकाबला मैच का अहम मोड़ साबित हो सकता है।
गुजरात की संभावित प्लेइंग XI:
शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, आर साई किशोर, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज।
मुंबई इंडियंस (MI):
चोट/अनुपलब्धता: जसप्रीत बुमराह की उपलब्धता को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।
मुंबई इंडियंस की रणनीति
रॉबिन मिन्ज की जगह कप्तान हार्दिक पांड्या वापसी करेंगे। पहले मैच में सरप्राइज़ पैकेज विग्नेश पुथुर एक बार फिर Impact Player के रूप में इस्तेमाल किए जा सकते हैं। मिशेल सेंटनर और पुथुर GT के बटलर और रदरफोर्ड के खिलाफ अहम भूमिका निभा सकते हैं। ट्रेंट बोल्ट अपनी स्विंग से GT के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल और साई सुदर्शन को शुरुआती झटके देने की कोशिश करेंगे।
मुंबई की संभावित प्लेइंग XI:
रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, दीपक चाहर, मिशेल सेंटनर, ट्रेंट बोल्ट, सत्यनारायण राजू।
अहमदाबाद में पांड्या का खास रिश्ता
2022 में GT को पहली बार IPL चैंपियन बनाने वाले हार्दिक पांड्या को इसी मैदान पर POTM का अवार्ड मिला था। 2024 में MI के फुल-टाइम कप्तान के रूप में उनकी पहली हार भी इसी मैदान पर हुई थी।
यह मैच क्यों देखने लायक है?
- क्या GT के फैंस हार्दिक पांड्या को माफ कर चुके हैं?
- क्या MI अपने धीमी शुरुआत के ट्रेंड को बदल पाएगी?
- सूर्यकुमार यादव बनाम राशिद खान- क्या SKY राशिद को कड़ी टक्कर देंगे?
- क्या रोहित शर्मा इस बार नई गेंद के सामने संभलकर खेलेंगे?












Click it and Unblock the Notifications