MI vs GT, Pitch Weather: आज के IPL मैच में बल्लेबाज या गेंदबाज कौन पड़ेगा भारी? जानें पिच और वेदर रिपोर्ट

MI vs GT, Pitch Weather: IPL 2025 का 9वां मैच गुजरात टाइटन्स (GT) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेला जाएगा। दोनों ही टीम को टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत का इंतजार है। ये हाई-वोल्टेज एक्शन शनिवार शाम 7:30 बजे से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच से पहले पिच और वेदर रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

हार्दिक पंड्या वहीं लौट रहे हैं, जहां से उनके लिए हूटिंग की शुरुआत हुई थी। ठीक एक साल पहले गुजरात टाइटंस से मुंबई इंडियंस में जाने के बाद, अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फैंस ने उन्हें पहली बार नकारात्मक प्रतिक्रिया दी थी। IPL 2024 में लगभग हर मैदान पर उन्हें ऐसी ही प्रतिक्रिया झेलनी पड़ी और सीजन भी उनके और MI के लिए निराशाजनक रहा।

narendra modi stadium

लेकिन इस एक साल में बहुत कुछ बदल चुका है। हार्दिक पंड्या अब सिर्फ एक IPL कप्तान नहीं, बल्कि T20 वर्ल्ड कप 2024 और हाल ही में हुए चैंपियंस ट्रॉफी के विजेता भारतीय टीम के हीरो बन चुके हैं। उन्होंने इन दोनों टूर्नामेंट में अहम भूमिका निभाई, जिससे उनकी छवि एक बार फिर बड़े खिलाड़ी की बन गई है।

अहमदाबाद में क्या होगा?

शनिवार को जब मुंबई इंडियंस गुजरात टाइटंस से भिड़ेगी, तब देखने वाली बात होगी कि अहमदाबाद की पब्लिक इस बार हार्दिक के लिए किस तरह का रिएक्शन देती है। मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच महेला जयवर्धने को भरोसा है कि हार्दिक को अब एक देश के हीरो के रूप में देखा जाएगा और पिछले साल की बातें पीछे छूट चुकी होंगी।

GT vs MI Weather Report: जीटी बनाम एमआई वेदर रिपोर्ट

शनिवार शाम को अहमदाबाद में मौसम उमस भरा रहने का अनुमान है। शाम को तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है और औसत ह्यूमिडिटी 15 से 20 प्रतिशत के बीच रहेगी। मैच के दौरान आसमान साफ रहने का पूर्वानुमान है।

Take a Poll

GT vs MI Pitch Report: जीटी बनाम एमआई पिच रिपोर्ट

जैसा कि पिछले मैच में देखा गया था अहमदाबाद की पिच बेहतरीन रही है। इस पिच पर 470 से अधिक रन बने, जो बहुत सपाट है। कुल मिलाकर यह किसी भी बल्लेबाजी करने वाली टीम के लिए स्वर्ग से कम नहीं है। इन दोनों टीमों के बीच खेले गए सभी मुकाबलों में अब तक पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को ही जीत मिली है। ऐसे में आज के मैच में टॉस का भी अहम रोल रहने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+