MI vs GT: गुजरात और मुंबई के मैच में बल्लेबाजों को नहीं टिकने देंगे ये गेंदबाज, ले सकते हैं सबसे अधिक विकेट

MI vs GT: गुजरात टाइटंस 25 अप्रैल को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 5 बार के विजेता मुंबई इंडियंस से भिड़ने के लिए तैयार है। एमआई ने छह मैचों में से तीन में हार का सामना किया है, जबकि जीटी ने छह मैचों में चार मैच जीते हैं।

MI vs GT

IPL 2023, GT vs MI: आईपीएल के 35वें मैच में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच भिड़ंत होगी। जीटी और एमआई के बीच मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। वर्तमान में जीटी को अंक तालिका में चौथे स्थान पर रखा गया है, जबकि एमआई सातवें स्थान पर है। कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम ने छह मैचों में से तीन में हार का सामना किया है, जबकि हार्दिक पांड्या के नेतृत्व वाली टीम ने छह मैचों में चार में जीत दर्ज की है।आइए जानते आज जीटी बनाम एमआई मुकाबलें में कौन से खिलाड़ी सबसे अधिक विकेट चटका सकते हैं।

पीयूष चावला
मुंबई इंडियंस के अनुभवी स्पिनर पीयूष चावला शानदार लय में वापसी कर चुके हैं। वह आईपीएल में 170 विकेट लेने से सिर्फ चार विकेट दूर हैं। चावला ने अब तक छह मैचों में 17.55 के औसत, 6.86 की इकॉनमी और 15.3 के स्ट्राइक रेट से कुल नौ विकेट लिए हैं। ऐसे में पीयूष उन खिलाड़ियों में से एक हैं, जो आज के जीटी बनाम एमआई मैच में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं, क्योंकि उनका लक्ष्य आज के मैच में चार विकेट लेने का होगा।

राशिद खान
गुजरात टाइटंस के जादुई स्पिनर राशिद खान इस पूरे सीजन में अपनी बेहतरीन फॉर्म में रहे हैं। राशिद ने पिछले छह मैचों में 16.58 की औसत, 8.29 की इकॉनमी और 12 की स्ट्राइक रेट से 12 विकेट लिए हैं। साथ ही वह टूर्नामेंट में गुजरात टाइटंस के लिए सबसे तेज विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। इसलिए, यह उम्मीद की जाती है कि राशिद इस सीजन के पहले मैच के बाद से जो कर रहे हैं उसे जारी रखेंगे और आज के जीटी बनाम एमआई (GT vs MI) मैच में भी इसे दोहराने की कोशिश करेंगे।

मोहम्मद शमी
गुजरात टाइटंस के अनुभवी गेंदबाज मोहम्मद शमी की बात करें तो वो टीम के महत्वपूर्ण गेंदबाजों में से एक हैं। शमी ने अबतक 5 मैचों में 10 विकेट लिए हैं। फैंस को उम्मीद है कि जीटी बनाम एमआई मैच में वो और विकेट चटकाएं और पर्पल कैप की लिस्ट में खुद को और ऊपर पहुंचा सकते हैं।

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन
शुभमन गिल, हार्दिक पांड्या (कप्तान), अभिनव मनोहर, डेविड मिलर, विजय शंकर, राहुल तेवतिया, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), राशिद खान, मोहम्मद शमी, मोहित शर्मा, नूर अहमद।

गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपक), कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नेहल वढेरा, टिम डेविड, अर्जुन तेंदुलकर, पीयूष चावला, जोफ्रा आर्चर, रिले मेरेडिथ।

मुंबई इंडियंस फुल स्क्वाड
रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, नेहाल वढेरा, अर्जुन तेंदुलकर, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडॉर्फ, रिले मेरेडिथ, रमनदीप सिंह, कुमार कार्तिकेय , शम्स मुलानी, विष्णु विनोद, डुआन जानसन, संदीप वारियर, जोफ्रा आर्चर, आकाश मधवाल, अरशद खान, ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, राघव गोयल

गुजरात टाइटंस की फुल स्क्वाड
हार्दिक पांड्या (कप्तान) रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, साई सुदर्शन, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अल्जारी जोसेफ, मोहम्मद शमी, मोहित शर्मा, जोशुआ लिटिल, विजय शंकर, शिवम मावी, जयंत यादव, अभिनव मनोहर, श्रीकर भरत, प्रदीप सांगवान, मैथ्यू वेड, दासुन शनाका, ओडियन स्मिथ, रविश्रीनिवासन साई किशोर, यश दयाल, दर्शन नालकंडे, उर्विल पटेल, नूर अहमद।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+