GT vs LSG: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में डरावना मंजर, दो बार गिरा गेंदबाज, भड़के फैन्स ने उठाया बड़ा सवाल

GT vs LSG: आईपीएल में आज गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला की शुरुआत नाटकीय अंदाज में हुई। गेंदबाजी करते समय दो बार गेंदबाज गिर गया। इसके बाद फैन्स ने सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को उठाया क्योंकि खिलाड़ी चोटिल भी हो सकता था।

गुजरात ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया, उनके तेज गेंदबाज अरशद खान गेंद डालते समय गिरते हैं। ऐसा एक बार नहीं बल्कि दो बार होता है। इसके बाद पता चलता है कि जिस स्थान पर गेंदबाज गिरे हैं, वहां थोड़ी घास है, इस वजह से पाँव फिसल गया।

gt vs lsg

अपने ओवर की पहली गेंद पर ही अरशद गिर गए थे। घास पर उनका पिछला पाँव फिसल गया था। इसके बाद उनको दर्द में देखा गया। यह मामला गंभीर है, इस वजह से प्लेयर्स और अधिकारियों को भी चिंता हुई। इस बीच गेंदबाज ने खड़े होकर फिर से अपना काम स्टार्ट किया।

इसी ओवर की चौथी गेंद में एक बार फिर से वही घटना देखने को मिली और इस बार फैन्स का गुस्सा सोशल मीडिया पर फूट गया। घास की वजह से दो बार गेंदबाज के गिरने पर ग्राउंड स्टाफ के ऊपर भी सवाल खड़े हुए हैं कि ऐसे घास कैसे छोड़ सकते हैं।


हालांकि अरशद खान चोटिल नहीं हुए और 13 रन अपने ओवर में खर्च करने के बाद चले गए और ओवर करने के बाद वह ग्राउंड छोड़कर चलते बने। इसके बाद फिजियो को उनके ऊपर दर्द निवारक स्प्रे का छिड़काव करते हुए देखा गया। इससे एक अंदाजा लगा कि गिरने से अरशद खान को हल्की चोट तो लगी है।

शुभमन गिल ने टॉस पर अपनी प्लेइंग इलेवन को लेकर स्थिति साफ़ करते हुए कहा था कि हम कोई बदलाव नहीं कर रहे हैं। उनका फैसला सही भी था क्योंकि विनिंग कॉम्बिनेशन के साथ छेड़खानी करने का प्रयास कोई टीम नहीं करती। गुजरात को इस सीजन टाइटल जीतने की देवदार टीम माना जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+