GT vs LSG: बड़े भाई क्रुणाल ने लपका छोटे भाई का तूफानी कैच, हार्दिक ने दिया मजेदार रिएक्शन, देखें Video

Gujarat Titans vs Lucknow Super Giants: आईपीएल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब दो भाई बतौर कप्तान एक-दूसरे के आमने सामने हैं। इस बीच बल्लेबाजी कर रहे हार्दिक का कैच भी संयोग से क्रुणाल पांड्या ने लपक लिया।

Hardik Pandya, Krunal Pandya

IPL 2023, GT vs LSG: आईपीएल में आज, 7 मई को डबर हेडर का पहला मैच गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच ये भिड़ंत अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर हो रही है, जहां दो सगे भाईयों- हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या को एक साथ अपनी-अपनी टीम का नेतृत्व करते देखा जा सकता है। इस बीच एक खास मौका तब आया, जब बड़े भाई क्रुणाल ने छोटे भाई का तूफानी कैच पकड़ लिया, और हार्दिक को वापस पवेलियन भेज दिया।

दरअसल, लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इस दौरान गुजरात ने तूफानी बल्लेबाजी करेत हुए 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 227 रन बनाए। जीटी के लिए ऋद्धिमान साहा और शुभमन गिल ने आतिशी पारी खेलकर स्कोर को 200 के पार पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। गिल 94 रन पर नाबाद लौटे, जबकि साहा 81 रन बनाकर आउट हो गए।

आईपीएल के 51वें मैच में लखनऊ के खिलाफ गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या कुछ खास कमाल नहीं कर सके। हार्दिक सिर्फ 25 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। संयोग से उनका कैच किसी और ने नहीं बल्कि लखनऊ के कप्तान और हार्दिक के बड़े भाई क्रुणाल पांड्या ने लपका था। मोहसिन खान की गेंद पर हार्दिक पंड्या ने तेज शॉट खेला, जोकि पूरी रफ्तार के साथ क्रुणाल पंड्या के हाथों में जा फंसा।

दरअसल, लखनऊ के गेंदबाज आवेश खान ने फुलर लेंथ की गेंद ऑफ स्टंप के बाहर डाली, जिसे हार्दिक ने बल्ले से दिशा तो दिखाई, लेकिन शॉट में ऊंचाई नहीं होने के कारण गेंद सीधा एक्सट्रा कवर पर खड़े क्रुणाल पांड्या के हाथों में जाकर फंस गई। तेज शॉट होने के कारण क्रुणाल अपने हाथ को झटकते नजर आये, जिसे देखकर हार्दिक मुस्कराते हुए वापस पवेलियन लौट गए।

ये भी पढ़ें- क्रुणाल पंड्या को साथ में कप्तानी करते देख इमोशनल हुए हार्दिक, पिता को याद करते हुए दी बड़ी प्रतिक्रिया
आईपीएल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब दो भाई बतौर कप्तान आमने-सामने खेल रहे हैं, और इस पल को लेकर दोनों भाईयों ने प्रतिक्रियाएं भी दी हैं। जीटी के कप्तान हार्दिक पांड्या ने कहा कि, 'हमारे पिता निश्चित रूप से गर्व महसूस करेंगे, यह मेरे परिवार के लिए एक भावनात्मक क्षण है।' आईपीएल में पहली बार दो भाई एक मैच के दौरान अपनी-अपनी टीम की कप्तानी कर रहे हैं। हार्दिक पांड्या ने ये भी कहा कि 'परिवार गर्व महसूस कर रहा होगा, ऐसा पहली बार हुआ है। एक पांड्या आज निश्चित रूप से जीतेगा।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+