GT vs KKR Weather: क्या गुजरात-केकेआर मैच में होगी बारिश? कैसा रहेगा अहमदाबाद का मौसम
GT vs KKR Weather: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का रोमांच अपने चरम पर है और आज क्रिकेट प्रेमियों की नजरें दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम यानी नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर टिकी होंगी। यहां मेजबान गुजरात टाइटंस का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से होने जा रहा है। यह मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि जहां गुजरात अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहती है, वहीं कोलकाता की टीम इस सीजन की अपनी पहली जीत की तलाश में संघर्ष कर रही है।
शुभमन गिल की कप्तानी में गुजरात टाइटंस ने शुरुआती झटकों के बाद शानदार वापसी की है। टीम ने अपने पिछले दो मुकाबलों में दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स को करारी शिकस्त दी है। गुजरात की बल्लेबाजी में जोस बटलर और साई सुदर्शन की फॉर्म ने विपक्षी टीमों की चिंता बढ़ा दी है।

गेंदबाजी की कमान प्रसिद्ध कृष्णा संभाल रहे हैं जो फिलहाल सीजन के सबसे सफल गेंदबाजों की सूची में शीर्ष पर हैं। उन्हें राशिद खान और कगिसो रबाडा का बेहतरीन साथ मिल रहा है, जिससे गुजरात का पलड़ा इस मैच में भारी नजर आता है।
कैसा रहेगा मौसम और पिच का मिजाज?
मैच के दौरान अहमदाबाद के मौसम की बात करें तो खिलाड़ियों को गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार दिन का अधिकतम तापमान 40°C तक जा सकता है, जबकि शाम के समय यह गिरकर 26°C के आसपास रहने की उम्मीद है। आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश की संभावना न के बराबर है, जो क्रिकेट प्रेमियों के लिए राहत की बात है।
पिच की बात करें तो यहां बल्लेबाजों की चांदी रहने वाली है। इस मैदान पर पिछला मैच हाई-स्कोरिंग रहा था, जहां दोनों टीमों ने 200 का आंकड़ा पार किया था। ऐसे में आज भी फैंस को चौकों-छक्कों की बरसात देखने को मिल सकती है।
केकेआर के ऊपर दबाव
केकेआर के ऊपर दब दबाव बढ़ता जा रहा है, टीम धीरे-धीरे अब प्लेऑफ़ से बाहर होने के तरफ बढ़ रही है। पांच में से चार मैचों में हार और एक मैच बारिश से धुलने के बाद काफी ज्यादा दबाव बढ़ गया है। अब स्थिति करो या मरो वाली हो चली है।












Click it and Unblock the Notifications