GT vs DC Pitch and Weather: गुजरात-दिल्ली मैच में बरसेंगे रन या गिरेंगे विकेट? जानिए पिच और वेदर रिपोर्ट
GT vs DC Pitch and Weather: डबल हेडर में आज आईपीएल का पहला मैच गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होना है, दोनों ही टीमों ने इस सीजन अब तक धमाकेदार अंदाज में क्रिकेट खेला है। दिल्ली ने तो एक बार सुपर ओवर में जाकर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ गेम में जीत हासिल की थी।
दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक इवेंट में कुल छह गेम खेलते हुए पांच बार जीत दर्ज की है, दूसरी तरफ गुजरात ने 6 मैचों में 4 बार जीत दर्ज की है, ऐसे में दोनों ही टीमों ने अपना बेस्ट देने का प्रयास किया है। एक बार फिर से फैन्स को रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है।

शुभमन गिल और राशिद खान की फॉर्म इस सीजन उम्मीद के मुताबिक़ नहीं रही है लेकिन क्षमता पर किसी को शक नहीं है। अक्षर पटेल ने बल्ले से योगदान देने के अलावा अहम मौकों पर गेंदबाजी में भी हाथ दिखाए हैं, अपनी स्पिन का जादू वह अहमदाबाद में भी चला सकते हैं।
GT vs DC पिच रिपोर्ट
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच की बात करें, तो यहाँ बैटिंग फ्रेंडली विकेट देखने को मिलेगी। हालांकि स्पिनरों के लिए भी कुछ होगा लेकिन सटीक लाइन लेंथ ही उपयोगी हथियार साबित होगा। पहले बैटिंग करते हुए 200 तक का स्कोर बनाने वाली टीम एडवांटेज में रहेगी।
GT vs DC वेदर अपडेट
मौसम की बात की जाए, तो प्लेयर्स की हालत खराब होने वाली है। दिन का मैच होने के कारण धूप और गर्मी बहुत रहने वाली है। तापमान 40 डिग्री से ऊपर जाएगा, इस कंडीशन में खेल पाना थोड़ा मुश्किल होगा। ओस का प्रभाव नहीं होने की वजह से दोनों पारियों में गेंदबाजों को सफलता मिलने की पूरी संभावना रहेगी।
GT vs DC लाइव स्ट्रीमिंग
दोपहर 3 बजे इस मुकाबले का टॉस हो जाएगा। 3 बजकर 30 मिनट पर इस मैच की शुरुआत होगी। टीवी पर देखने वाले फैन्स इसे स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देख सकते हैं। इसके अलावा ओटीटी में जियोहॉटस्टार पर मैच का लुत्फ़ उठाया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications