IPL 2023: आज के मैच में सबसे ज्यादा विकेट कौन लेगा, DC बनाम GT के मुकाबले में ये गेंदबाज बरपाएंगे कहर

IPL 2023: गुजरात टाइटंस ने अपने पहले आठ मैचों में से छह जीते हैं, वहीं दिल्ली ने अभी तक आठ मैच में 6 गंवा दिए हैं। फिलहाल, गुजरात की टीम अंक तालिका में सर्वाधिक 12 अंक के साथ पहले स्थान पर है।

DC vs GT

IPL 2023, DC vs GT: इंडियन प्रीमियर लीग में आज, 2 मई को गुजरात टाइटंस की अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ंत होगी। टाइटंस इस सीजन में आठ मैचों में से छह जीत के साथ शानदार फॉर्म है। इस सफलता का श्रेय उनकी मजबूत गेंदबाजी को भी जाता है। दूसरी ओर कैपिटल्स अब तक केवल दो जीत हासिल कर पाई हैं और उसे लीग में बने रहने के लिए जीत की सख्त जरूरत है। हालांकि, गेंदबाजी में दिल्ली भी किसी से कम नहीं है। आइए जानते हैं आज के मैच में कौन तीन गेंदबाज सबसे अधिक विकेट ले सकते हैं।

राशिद खान
गुजरात टाइटंस के जादुई स्पिनर राशिद खान इस पूरे सीजन में अपनी बेहतरीन फॉर्म में रहे हैं। राशिद ने पिछले आठ मैचों में 20.00 की औसत, 8.75 की इकॉनमी और 13.71 की स्ट्राइक रेट से 14 विकेट लिए हैं। साथ ही वह टूर्नामेंट में गुजरात टाइटंस के लिए सबसे तेज विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। इसलिए, यह उम्मीद की जाती है कि राशिद इस सीजन के पहले मैच के बाद से जो कर रहे हैं उसे जारी रखेंगे और आज के जीटी बनाम एमआई (GT vs MI) मैच में भी इसे दोहराने की कोशिश करेंगे। नियमित रूप से विकेट लेने की उनकी क्षमता के साथ-साथ निचले क्रम में तेजी से रन बनाने की उनकी क्षमता ने उन्हें आगामी जीटी बनाम डीसी मैच के लिए किसी भी फैंटेसी टीम के लिए एक मूल्यवान खिलाड़ी बना दिया।

मोहम्मद शमी
गुजरात टाइटंस के अनुभवी गेंदबाज मोहम्मद शमी की बात करें तो वो टीम के महत्वपूर्ण गेंदबाजों में से एक हैं। शमी ने अब तक 8 मैचों में 18.15 की औसत, 7.61 के इकॉनमी रेट और 14.30 के स्ट्राइक रेट से 10 विकेट लिए हैं। फैंस को उम्मीद है कि जीटी बनाम डीसी मैच में वो और विकेट चटकाएं और पर्पल कैप की लिस्ट में खुद को और ऊपर पहुंचा सकते हैं।

एनरिक नार्जे
दिल्ली कैपिटल्स के एनरिक नार्जे सबसे तेज गेंदबाजों में से एक हैं और उन्हें डेथ-बॉलिंग के स्पेशलिस्ट के रूप में अधिक जाना जाता है। नॉर्जे की अच्छी फॉर्म आज फिर उन्हें एक से अधिक विकेट दिला सकती है। आज के मैच में हैदराबाद के खिलाफ नार्जे का प्रदर्शन टीम के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। उन्होंने अब तक के आठ मैचों में 6 विकेट चटकाए हैं।

दिल्ली कैपिटल्स फुल स्क्वाड
डेविड वार्नर (कप्तान), पृथ्वी शॉ, मिचेल मार्श, फिलिप सॉल्ट (विकेटकीपर), सरफराज खान, रोवमैन पॉवेल, अक्षर पटेल, अमन हकीम खान, कुलदीप यादव, चेतन सकारिया, खलील अहमद, ईशांत शर्मा, मनीष पांडे, प्रवीण दुबे, मुकेश कुमार, कमलेश नागरकोटी, ललित यादव, रिले रोसौव, रिपल पटेल, यश ढुल, विक्की ओस्तवाल, अभिषेक पोरेल।

गुजरात टाइटंस फुल स्क्वाड
हार्दिक पांड्या (कप्तान), शुभमन गिल, डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, साईं सुदर्शन, रिद्धिमान साहा, मैथ्यू वेड, राशिद खान, राहुल तेवतिया, विजय शंकर, मोहम्मद शमी, अल्जारी जोसेफ, यश दयाल, प्रदीप सांगवान, दर्शन नलकंडे, जयंत यादव, आर. साई किशोर, नूर अहमद, केन विलियमसन, ओडियन स्मिथ, केएस भरत, शिवम मावी, उर्विल पटेल, जोशुआ लिटिल, मोहित शर्मा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+