GT vs CSK: आज चेन्नई-गुजरात के मैच में बरसेंगे रन, जानें कौन सा बल्लेबाज बनाएगा सबसे ज्यादा रन
GT vs CSK Qualifier 1: गुजरात और चेन्नई के बीच मुकाबले में स्पिन फ्रेंडली पिच देखने को मिल सकती है लेकिन कुछ बल्लेबाज बड़ा धमाका कर सकते हैं।

GT vs CSK Qualifier, Top Batters Prediction: चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबले में रोमांच की उम्मीद की जा सकती है। चेन्नई की टीम अपने घरेलू मैदान एमए चिदम्बरम स्टेडियम में खेलेगी। गुजरात ने इस सीजन लीग चरण में अपना अभियान टॉप पर रहते हुए समाप्त किया।
दोनों ही टीमों के पास कुछ धाकड़ खिलाड़ी हैं। इनके बल्ले से रन आये हैं और फैन्स ने भी काफी लुत्फ़ उठाया है। चेपॉक स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले में भी कुछ बल्लेबाजों का बल्ला गरजेगा। इस लेख में कुछ उन चुनिन्दा बल्लेबाजों का जिक्र किया गया है, जिनका बल्ला आग उगल सकता है।
शुभमन गिल
गिल का नाम इस लिस्ट में टॉप पर होना ही चाहिए। उन्होंने इस बार बड़ा धमाका किया है। दो शतक उनके बल्ले से आये हैं। सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में वह दूसरे नम्बर पर हैं। उन्होंने 680 रन जड़े हैं। फाफ डू प्लेसी (730) से आगे जाने का मौका गिल के पास है। वह बड़ा धमाका कर सकते हैं।
डेवोन कॉनवे
टॉप पांच में चेन्नई सुपर किंग्स के इस खिलाड़ी का नाम भी शामिल है। इस सीजन कॉनवे के बल्ले ने भी आग उगली है। उन्होंने टॉप पांच बल्लेबाजों में अपना नाम शामिल कराया है। कॉनवे ने इस सीजन 585 रन बनाये हैं। गुजरात के खिलाफ मुकाबले में भी उनके बल्ले से रन आने की उम्मीद की जा सकती है।
ऋतुराज गायकवाड़
चेन्नई के दूसरे ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ ने भी इस सीजन धमाकेदार खेल का प्रदर्शन किया है। गायकवाड़ ने इस सीजन अब तक कुल 14 मुकाबले खेले हैं और 504 रन बनाये हैं। टॉप दस बल्लेबाजों में उनका नाम आठवें स्थान पर है। गुजरात के खिलाफ मुकाबले में उनका बल्ला आग उगल सकता है।
शिवम दुबे
शिवम दुबे ने मौका मिलने पर तूफानी बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया है। उन्होंने तगड़े स्ट्राइक रेट से रन जड़े हैं। वह चौके और छक्कों में ही डील करते हैं। शिवम दुबे के बल्ले से रन आने की उम्मीद हर बार की जा सकती है। गुजरात के खिलाफ मुकाबले में वह बल्ले से टॉप स्कोर करने वाले बल्लेबाज हो सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications