वर्ल्ड कप से पहले PCB ने लिया बड़ा निर्णय, ग्रांट ब्रैडबर्न को नियुक्त किया पाकिस्तान का हेड कोच
Pakistan Cricket Board: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर ग्रांट ब्रैडबर्न को दो साल के लिए राष्ट्रीय पुरुष टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया है। पीसीबी अध्यक्ष नजम सेठी ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

Pakistan Cricket Team: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर ग्रांट ब्रैडबर्न (Grant Bradburn) को राष्ट्रीय पुरुष टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया है। उन्हें अगले दो साल के लिए ये जिम्मेदारी सौंपी गई है। ब्रैडबर्न ने हाल ही में न्यूजीलैंड (New Zealand) के खिलाफ सीरीज में कांट्रेक्ट पर मुख्य कोच के रूप में काम किया था।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने शनिवार को यह घोषणा करते हुए कहा कि, पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी ग्रांट ब्रैडबर्न को दो साल के लिए अपनी पुरुष टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया है। ब्रैडबर्न न्यूजीलैंड के खिलाफ पाकिस्तान की हालिया घरेलू सीरीज के दौरान काफी प्रभारी साबित हुए थे।
जहां बाबर आजम (Babar Azam) के नेतृत्व वाली टीम ने वनडे इंटरनेशनल सीरीज मेहमान टीम को 4-1 से हराया था। इसके अलावा पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में 2-2 से बराबर पर रही थी।
दरअसल, स्कॉटलैंड के पूर्व मुख्य कोच ने पहले अपने राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) में एक कार्यकाल से पहले 2018 से 2020 तक पाकिस्तान की ओर से फील्डिंग कोच के रूप में काम किया है। पीसीबी अध्यक्ष नजम सेठी (PCB chairman Najam Sethi) ने एक बयान में कहा, 'ब्रैडबर्न के पास कोचिंग का अच्छा-खासा अनुभव है।
उन्होंने आगे कहा कि, हमारी पुरुष टीम के साथ काम करने के बाद वह हमारी संस्कृति और क्रिकेट को अच्छी तरह से समझते हैं और हमारी टीम को आगे ले जाने के लिए एक आदर्श उम्मीदवार हैं।' वहीं ब्रैडबर्न ने कहा कि, 'मुख्य कोच के रूप में पाकिस्तान जैसी बेहद प्रतिभाशाली और कुशल टीम के साथ काम करना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है।'
इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के पूर्व क्रिकेटर एंड्रयू पुटिक (Andrew Puttick) ने भी पाकिस्तान के बल्लेबाजी कोच के रूप में दो साल के कॉन्ट्रैक्ट पर हस्ताक्षर किए हैं।












Click it and Unblock the Notifications