भारत के 'तूफान' को ऑस्ट्रेलिया ले जाने को तैयार इंग्लैंड का पूर्व बॉलर, बोला- केवल T20 में खिलाऊंगा

नई दिल्ली, 28 अप्रैल: सनराइजर्स हैदराबाद के युवा तेज गेंदबाज उमरान मलिक इस समय बहुत अच्छे कारणों से हर और चर्चाओं का विषय बने हुए हैं। वह 150 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार लगातार निकालते हैं और यह बात हमने पिछले सीजन में भी देख ली थी लेकिन यह सीजन उमरान मलिक की रफ्तार के साथ नियंत्रण के नाम भी हो गया है। उमरान मलिक बहुत अच्छा कंट्रोल दिखाते हुए तूफानी रफ्तार पर सटीक यॉर्कर गेंदबाजी कर रहे हैं और उनको सनराइजर्स हैदराबाद के खेमे में डेल स्टेन जैसे गुरु का साथ भी मिला है।

भारत का तूफान-

भारत का तूफान-

स्टेन टीम के गेंदबाजी कोच और उनका मानना है इस युवा बॉलर को केवल और केवल तेज गति से गेंदबाजी करने की ओर देखना चाहिए। मलिक यही काम कर रहे हैं इसलिए अब वे 150 किलोमीटर की रफ्तार को बहुत आराम से छू लेते हैं। वह समय दुनिया के सबसे तेज गेंदबाजों में एक है और भारतीय क्रिकेट के लिए भविष्य का बड़ा ही सुनहरा सीन दिखाई दे रहा है। मलिक ने बुधवार की रात को गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 25 रन देकर पांच विकेट लिए जिसमें 4 खिलाड़ी को सुपरफास्ट तेज गेंदबाजी पर बोल्ड किया गया था और यह सभी यॉर्कर थी।

 भविष्य का बड़ा ही सुनहरा सीन

भविष्य का बड़ा ही सुनहरा सीन

भले ही इस युवा बॉलर की आईपीएल 2022 की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उनको काफी रन पड़े लेकिन सनराइजर्स जानते थे कि इतनी तेज स्पीड में शुरुआती स्तर पर रन जाते ही हैं और बाद में आपको नतीजे मिलने शुरू हो जाते हैं। जब उमरान मलिक ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 27 रन देकर दो विकेट लिए तो उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा है। वह अपनी टीम के टी नटराजन के साथ प्रतियोगिता में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में संयुक्त तौर पर दूसरे नंबर पर बने हुए हैं।

ऑफ स्पिनर ने मलिक की तारीफ में कसीदे पढ़े

ऑफ स्पिनर ने मलिक की तारीफ में कसीदे पढ़े

इंग्लैंड के पूर्व ऑफ स्पिन ग्रीम स्वान ने युवा बॉलर की बहुत तारीफ की है। महान ऑफ स्पिनर ने मलिक की तारीफ में कसीदे पढ़े हैं। उन्होंने criket.com के साथ बातचीत में बताया कि अगर वे ऑस्ट्रेलिया में इस साल के अंत में होने वाले आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम के चयनकर्ता होते हैं तो निश्चित तौर पर, बिना किसी शक के, उमरान मलिक को आस्ट्रेलिया जरूर भेजते। स्वान ने कहा, निश्चित तौर पर मैं उमरान को आस्ट्रेलिया ले जाऊंगा बिल्कुल इसमें कोई शक नहीं है। भारत के पास सब कुछ है लेकिन उनके पास एक तेज गेंदबाज नहीं है।

उमरान मलिक को जितनी जल्दी हो सके टीम में शामिल कीजिए

उमरान मलिक को जितनी जल्दी हो सके टीम में शामिल कीजिए

स्वान ने कहा कि बुमराह भी तेज है लेकिन उमरान मलिक जितने एक्सप्रेस नहीं है। उमरान मलिक को जितनी जल्दी हो सके टीम में शामिल कीजिए। वह इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए बहुत अच्छे हैं।

आईपीएल की शुरुआत में भी मलिक बहुत तेज थे लेकिन उनको रन पड़ रहे थे। लेकिन तब स्वान ने डेल स्टेन से सुना की वह मलिक से तेज गेंदबाजी पहले चाहते हैं बाकी सब चीजें बाद में देखी जाएगी क्योंकि यही उनका असली हथियार है।

हार्दिक को एक छोटी गेंद से किस तरीके से आउट किया

हार्दिक को एक छोटी गेंद से किस तरीके से आउट किया

स्वान इस बात से काफी खुश दिखाई दिए कि उमरान मलिक ने हार्दिक पंड्या को एक छोटी गेंद से किस तरीके से आउट किया। वह एक बाउंसर गेंद थी। स्वान कहते हैं, "उमरान बहुत तेज है। पहली गेंद बहुत ही आग उगलने वाली थी और हार्दिक को परेशान कर दिया था। इसके बाद उन्होंने लगातार छोटी गेंदें डाली और हार्दिक पंड्या को आउट किया। वह जितनी तेजी से बॉलिंग कर रहे हैं, एकदम अद्भुत है।"

उमरान को केवल टी20 में खिलाओ वर्ना..

उमरान को केवल टी20 में खिलाओ वर्ना..

लेकिन इतने तेज गेंदबाज अक्सर चोटिल हो जाते हैं। लेकिन स्वान को लगता है कि मलिक क्रिकेट की सबसे छोटी फॉर्म फॉर्मेट में खेलते हैं और इस खेल में किसी तरह का कोई नुकसान नहीं है। वे कहते हैं कि ब्रेट ली, शोएब अख्तर, जोफ्रा आर्चर जैसे तेज गेंदबाज निश्चित तौर पर टूट गए लेकिन उमरान टी20 में ही बॉलिंग करते हैं यहां पर आप को चार ओवर में ही अधिकतम प्रयास लगाना है। यह किसी भी तेज गेंदबाज के लिए आदर्श स्थिति है और उनको किसी और फॉर्मेट में मत खिलाइए। उनको केवल टी20 खिलाइए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+