'सभी एक्शन का बाप!', क्रिकेट के मैदान पर दिखा लगान के 'गोली' का रिएल वर्जन

नई दिल्ली, 7 जून: क्रिकेट के आसपास घूमती हुई फिल्म लगान के कई चरित्र अपने खेलने के अंदाज के चलते बहुत लोकप्रिय हुए थे। ऐसा ही एक करेक्टर था 'गोली' जो कलाकार दया शंकर पांडे ने निभाया था। गोली फिल्म में अपने बॉलिंग एक्शन के लिए बहुत चर्चित हुआ क्योंकि वह कई बार अपना हाथ घुमाता आता था और फिर गेंद फेंककर अंग्रेजों को भ्रमित करता था।

असली क्रिकेट में भी कई अजूबे एक्शन देखे हैं

असली क्रिकेट में भी कई अजूबे एक्शन देखे हैं

हमने असली क्रिकेट में भी कई अजूबे एक्शन देखे हैं जिसमें लसिथ मलिंगा से लेकर पॉल एडम्स तक कितने ही नाम लिए जा सकते हैं लेकिन 'गोली' जैसा बॉलर अभी तक नहीं देखा।

लेकिन अब 'गोली' का रिएल लाइफ वर्जन भी दिख गया है और उसकी गेंदबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखिए सभी एक्शनों का बाप

यहां देखिए सभी एक्शनों का बाप

इस वीडियो को एक ट्विटर यूजर ने पोस्ट किया था जिसमें कैप्शन दिया कि बुमराह, मलिंगा और पथिराना से अगला स्टेप है। यहां देखिए सभी एक्शनों का बाप!

इसके बाद यह वीडियो एक कमेंटेटर ने शेयर कर दिया और माइकल वॉन ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

नए एक्शन को आजमाने की होड़

वीडियो में गेंदबाज रन-अप के दौरान ही अपना हाथ घुमाता हुआ दिखाई देता है और बल्लेबाज को चकित करता है।

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान वॉन ने इसको एकदम सटीक एक्शन कहा है। वॉन का ट्विटर पर अपना ही अंदाज है।

नए एक्शन को आजमाने की होड़

हालांकि इस तरह के एक्शन को इंटरनेशनल क्रिकेट में देखना अभी दूर की कौड़ी है। यह वीडियो भी किसी स्कूली टाइप क्रिकेट का लग रहा है। लेकिन अब युवा खिलाड़ियों में जिस तरह से नए एक्शन को आजमाने की होड़ चल पड़ी है उसको देखते हुए गोली इंटनरेशनल क्रिकेट से भी बहुत दूर नहीं होना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+