गोवा टूरिज्म ने युवराज सिंह को जारी किया नोटिस, जवाब नहीं दे पाए तो लगेगा मोटा जुर्माना
भारत के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह एक बार फिर से गलत कारणों से चर्चा में हैं। गोवा में स्थित उनके घर को लेकर विवाद हो गया है क्योंकि गोवा पर्यटन विभाग ने पूर्व बाए हाथ के बल्लेबाज को नोटिस जारी किया है। ये मंगलवार 22 नवंबर की बात है। उन पर वरचावाड़ा, मोरजिम में अपने विला का रजिस्ट्रेशन ना कराने का आरोप है जिसके लिए उनके ऊपर रजिस्ट्रेशन ऑफ टूरिस्ट ट्रेड एक्ट के जरिए एक्शन लिया गया है। (Photo- @YUVSTRONG12)

बताया जाता है कि युवराज ने उपरोक्त चीजों को किए बगैर ही अपने विला को रेंट पर दे दिया था। अब उनको 8 दिसंबर को व्यक्तिगत तौर पर सुनवाई के लिए बुलाया गया है। गोवा के नियमों के मुताबिक पहले विला को रजिस्ट्रेशन के तहत लाना होगा और किसी को रेंट या होमस्टे पर दिया जा सकता है। ऐसा गोवा पर्यटन व्यापार अधिनियम 1982 के तहत है।
युवराज सिंह को बताना होगा कि उन पर कोई दंडात्म कार्रवाई क्यों नहीं की जानी चाहिए जबकि उनका विला ऑनलाइन बुकिंग के लिए भी उपलब्ध है। नोटिस में बताया गया है कि युवराज ने एक ट्वीट करके भी अपने विला को बुकिंग के लिए उपलब्ध बताया था। फिलहाल युवी को आरोपों का जवाब देने के लिए 8 दिसंबर का वक्त दिया गया है। यदि वे ऐसा करने में विफल रहते हैं तो उन पर एक लाख रुपये तक का जुर्माना भी लगाया जा सकता है।
मोरजिम में स्थित युवराज सिंह का विला कासा सिंह कहा जाता है और ये चपोरा नदी के किनारे स्थित है। उन्होंने अपने फैंस और कस्टमर को इस विला में रहने की सलाह दी थी। युवराज ने उस ट्वीट विला की कुछ फोटो शेयर करते हुए कहा था, ये वो जगह है जहां मैंने अपने प्रियजनों के साथ समय बिताया है और ये घर मेरी सालों की यादों को संजोए हुए है।












Click it and Unblock the Notifications