AUS vs NZ, 2nd T20I: मैक्सवेल बने सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले ऑस्ट्रेलियाई, पूर्व दिग्गज का तोड़ा रिकॉर्ड

New Zealand vs Australia, 2nd T20I: ऑस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को ऑकलैंड में दूसरे टी20 मैच में न्यूजीलैंड को 72 रनों से हरा दिया और तीन मैचों की सीरीज जीत ली। एडम ज़म्पा ने 4/34 के आंकड़े के साथ शानदार प्रदर्शन किया। ऑस्ट्रेलिया के 174 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड 102 रन पर आउट हो गया। इस दौरान ग्लेन मैक्सवेल एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली।

ग्लेन मैक्सवेल ने लगाया 26वां टी20I छक्का
ग्लेन मैक्सवेल ने शुक्रवार, 23 फरवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20I में अपना 126वां टी20I छक्का लगाया। इसके साथ ही मैक्सवेल टी20I में ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने इस मामले में आरोन फिंच को पीछे छोड़ दिया।

glenn maxwell

T20I में ऑस्ट्रेलिया के लिए सर्वाधिक छक्के लगाने वाले टॉप 5 खिलाड़ी

  1. ग्लेन मैक्सवेल: 126 छक्के
  2. एरोन फिंच: 125 छक्के
  3. डेविड वार्नर: 113 छक्के
  4. शेन वॉटसन: 83 छक्के
  5. मिशेल मार्श: 66 छक्के

ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड के दूसरे टी-20I मैच की बात करें तो एडम ज़म्पा के बेहतर प्रदर्शन से ऑस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को ऑकलैंड में दूसरे टी20 मैच में न्यूजीलैंड को 72 रनों से हरा दिया और तीन मैचों की सीरीज जीत ली। ज़म्पा ने 4/34 के आंकड़े के साथ शानदार प्रदर्शन किया।

ऑस्ट्रेलिया के 174 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की टीम 102 रन पर आउट हो गई। ग्लेन फिलिप्स ने 35 गेंद में 42 रन की अच्छी पारी खेली लेकिन उन्हें अन्य बल्लेबाजों से कोई सपोर्ट नहीं मिला। इससे पहले ट्रेविस हेड ने 45 रनों की तेज़ पारी खेलकर ऑस्ट्रेलिया की अगुवाई की। न्यूजीलैंड की ओर से लॉकी फर्ग्यूसन ने 4/12 के सनसनीखेज आंकड़े के साथ शानदार प्रदर्शन किया।

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): ट्रैविस हेड, स्टीवन स्मिथ, मिशेल मार्श (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंग्लिस, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), पैट कमिंस, नाथन एलिस, एडम ज़म्पा, जोश हेजलवुड।

न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): फिन एलन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), विल यंग, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, जोश क्लार्कसन, मिशेल सेंटनर (सी), एडम मिल्ने, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट, बेन सियर्स।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+