World Cup: गौतम गंभीर ने अंततः तोड़ी चुप्पी, जानिए कोहली के धीमे शतक पर उनकी प्रतिक्रिया

Gautam Gambhir on Virat kohli: विराट कोहली ने कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलते हुए अपना 49वां एकदिवसीय शतक जमाया। उनकी धीमी पारी को लेकर कुछ लोगों ने सवाल भी खड़े किये थे। कोहली ने अंत तक क्रीज पर टिककर बैटिंग की और शानदार शतक जमा दिया।

गौतम गंभीर ने कोहली की बैटिंग को लेकर प्रतिक्रिया दी है। गंभीर ने कहा कि शतक की वजह से कोहली अंत में धीमे खेलने लगे थे। अगर बोर्ड पर रन नहीं होते और कोई सपाट विकेट होता, तो टीम इंडिया के लिए उनकी इस तरह की पारी खतरनाक साबित हो सकती थी।

gambhir and kohli

स्पोर्ट्सकीड़ा के साथ बातचीत करते हुए गंभीर ने कहा कि कोहली शायद शतक की वजह से अंत के 5-6 ओवर में धीमी हो गए थे। मैं समझता हूं कि बोर्ड पर पहले से ही रन थे। अगर भारतीय टीम अच्छी विकेट पर बैटिंग कर रही होती, तो यह पारी नुकसान पहुँचाने वाली हो सकती थी।

गंभीर ने कहा कि कोहली ने जिस तरह से रिस्क लेकर कोहली के ऊपर से दबाव हटाया, उसकी तारीफ होनी चाहिए। दोनों ने अच्छी बल्लेबाजी की। नई गेंद पर बैटिंग करने वाला समय अच्छा था। उन्होंने सावधानी से खेलते हुए केशव महाराज के ओवर जाने दिए और एक ही विकेट उनको दिया। जडेजा ने पांच विकेट हासिल किये, यह काफी शानदार था।

गौरतलब है कि कोहली ने 119 गेंद में अपना शतक पूरा किया था। सचिन तेंदुलकर के 49 शतकों का रिकॉर्ड उन्होंने बराबर कर दिया। कोहली एक शतक और जड़ते ही वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम कर लेंगे। पचास शतक वनडे में अब तक किसी भी खिलाड़ी ने नहीं बनाये हैं। भारतीय टीम ने लगातार आठ जीत दर्ज के ली है। टीम इंडिया का अगला मैच अब नीदरलैंड्स के खिलाफ है। यह मुकाबला 12 नवम्बर को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। इसमें टीम इंडिया जीत की प्रबल दावेदार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+