गौतम गंभीर ने PM मोदी को 'पनौती' कहने वालों को दिया तगड़ा जवाब, विराट-नवीन विवाद पर की खुलकर बात
World Cup 2023 Final: क्रिकेट विश्व कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली हार के बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम में पहुंचे, जहां उन्होंने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने की कोशिश की, जिनमें विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज भी शामिल थे। कई लोगों ने खिलाड़ियों के साथ बातचीत में शामिल होने के पीएम मोदी के फैसले को प्रोत्साहित किया, जबकि एक चुनावी रैली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 'पनौती' तंज ने एक बड़ा विवाद पैदा कर दिया।
यह विवाद सोशल मीडिया पर काफी चर्चा का विषय बन गया। हालांकि, भारत के पूर्व क्रिकेटर से नेता बने गौतम गंभीर को लगता है कि यह टिप्पणी अनुचित थी। गंभीर ने 2011 विश्व कप सेमीफाइनल का उदाहरण भी दिया, जहां देश के तत्कालीन प्रधान मंत्री डॉ. मनमोहन सिंह मोहाली में भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला देखने के लिए उपस्थित थे।

गंभीर ने एएनआई के साथ एक इंटरव्यू में सवालों का जवाब देते हुए कहा कि, जिस 'पनौती' शब्द का इस्तेमाल किया गया था, यह शायद सबसे खराब शब्द है, जिसका इस्तेमाल किसी के खिलाफ किया जा सकता था, खासकर इस देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ। 2011 क्रिकेट विश्व कप सेमीफाइनल में डॉ. मनमोहन सिंह भी वहां थे।' अगर हम वह मैच हार गए होते और वह हमसे मिलने आए होते, तो इसमें गलत क्या होता?'
एएनआई पॉडकास्ट पर जब गंभीर से नवीन-उल-हक और विराट कोहली के विवाद के बारे में पूछा गया तो उन्होंने खुलकर बात की। गंभीर ने कहा, 'बतौर मेंटोर, किसी को भी मेरे खिलाड़ियों पर दबाव डालने का कोई हक नहीं, लेकिन जब मैच खत्म हो गया और तब भी कोई मेरे खिलाड़ी से विवाद कर रहा था तो मेरे पास अपने खिलाड़ी का बचाव करने का पूरा अधिकार है।'












Click it and Unblock the Notifications