'बस धोनी-कोहली हैं हीरो, बाकी खिलाड़ी जीरो', बोले गौतम गंभीर- क्रिकेटरों को पूजना बंद करें

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और गौतम गंभीर के बीच दरार की खबरें सामने आती रहती हैं। धोनी के अलावा कई बार गौतम गंभीर ने विराट कोहली पर भी तीखे प्रहार किए हैं।

नई दिल्ली, 19 सितंबर। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और गौतम गंभीर के बीच दरार की खबरें सामने आती रहती हैं। धोनी के अलावा कई बार गौतम गंभीर ने विराट कोहली पर भी तीखे प्रहार किए हैं। धोनी-कोहली को लेकर एक बार फिर गौतम गंभीर ने कुछ ऐसा कह दिया है कि वह सुर्खियों में आ गए हैं दरअसल, एक इंटरव्यू के दौरान गौतम गंभीर ने कहा कि पहले धोनी और अब कोहली को ड्रेसिंग रूम में भगवान का दर्जा दिया जाता है।

ड्रेसिंग रूम के माहौल पर गंभीर ने कही यह बात

ड्रेसिंग रूम के माहौल पर गंभीर ने कही यह बात

इंडियन एक्सप्रेस से अपने शो 'आइडिया एक्सचेंज' में बात करते हुए गौतम गंभीर ने भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम के माहौल पर अपनी बात रखी। गौतम गंभीर ने कहा कि भारतीय क्रिकेटरों को हीरो की तरह पूजना बंद करे. उन्होंने कहा कि हमें कपिल देव, महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली जैसे खिलाड़ियों को कुछ ज्यादा ही अहमियत दे दी है। जिसकी वजह से बाकी खिलाड़ियों का योगदान कभी नजर ही नहीं आता।

ड्रेसिंग रूम में स्टार या हीरो पैदा ना करें

ड्रेसिंग रूम में स्टार या हीरो पैदा ना करें

गौतम गंभीर के मुताबिक ड्रेसिंग रूम में किसी भी खिलाड़ी को इतना बड़ा नहीं बनाना चाहिए कि उसके आगे दूसरा खिलाड़ी नजर ही नहीं आए। गंभीर ने अपनी बातचीत को आगे बढ़ाते हुए कहा कि भारतीय क्रिकेट ही असली हीरो होना चाहिए कोई व्यक्ति भारतीय क्रिकेट से बड़ा नहीं होना चाहिए। लेकिन साल 1983 से ऐसी परंपरा चली आ रही है जहां हम किसी व्यक्ति विशेष को महान करने की कोशिश में जुट जाते हैं।

एशिया कप में कोहली के शतक को सराहा, भुवी को नकारा

एशिया कप में कोहली के शतक को सराहा, भुवी को नकारा

गंभीर ने उदाहरण के साथ बताया कि अफगानिस्तान के खिलाफ एशिया कप में तीन साल बाद कोहली के बल्ले से शतक निकला। कोहली के शतक का जश्न पूरे देशभर में मनाया गया। लेकिन इस मैच में भुवनेश्वर कुमार ने भी 5 विकेट लिए थे पर उन्हें लेकर किसी तरह की कोई चर्चा नहीं की गई। मैं इकलौता शख्स था, जिसने कमेंट्री के दौरान भुवी की तारीफ की थी, बाकी सब विराट की तारीफ करने में व्यस्त थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+