IPL 2024: मैं वापस आ गया हूं, मैं भूखा हूं...., गौतम गंभीर की KKR में वापसी से झूम उठे शाहरुख खान

Gautam Gambhir Quits Lucknow Super Giants: कोलकाता नाइट राइडर्स को आईपीएल में दो बार चैंपियन बनने वाले कप्तान गौतम गंभीर की टीम में वापसी हुई है। गौतम गंभीर की कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल का खिताब दो बार अपने नाम करने में सफलता हासिल की है। गौतम गंभीर पिछले आईपीएल तक लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम मेंटॉर की भूमिका निभा रहे थे। लेकिन गौतम गंभीर अब एक बार फिर केकेआर में नजर आएंगे।

गंभीर ने लिखी दिल जीतने वाली बात: अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए गौतम गंभीर ने फैंस को यह जानकारी शेयर की है। उन्होंने लखनऊ सुपरजाइंट्स से अलविदा लेते हुए केकेआर में आने की बात बताई। गौतम गंभीर की वापसी से टीम के मालिक शाहरुख खान भी बेहद खुश नजर आए। गंभीर ने अपने ट्वीट में लिखा कि मैं भावुक आदमी नहीं हूं और मुझे बहुत कम चीजें हिला पाती हैं।

Gautam Gambhir 1

लेकिन यह बिल्कुल अलग है यह वह जगह है, जहां सब कुछ शुरू हुआ था आज मेरा गला भरा हुआ है और दिल में आग है। मेरी सिर्फ केकेआर में वापसी नहीं हो रही बल्कि मैं सिटी आफ जॉय में लौट रहा हूं। मैं वापस आ गया हूं, मैं भूखा हूं मेरा नंबर 23 है मैं केकेआर हूं।

शाहरुख खान ने जताई खुशी: गंभीर की वापसी पर शाहरुख खान ने कहा कि गंभीर हमेशा परिवार का हिस्सा रहे हैं। हमारे कप्तान की घर वापसी हो रही है जो मेटॉर की भूमिका में टीम के साथ रहेंगे। शाहरुख खान के अलावा हेड कोच चंद्रकांत पंडित ने भी गौतम गंभीर की वापसी पर खुशी जाहिर की है। वहीं असिस्टेंट कोच अभिषेक नायर ने गौतम गंभीर की वापसी पर बधाई दी है।

दो बार जिताया है खिताब: गौतम गंभीर की कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने साल 2012 और 2014 में आईपीएल का खिताब जीता था। गौतम गंभीर की कप्तानी में टीम ने पांच बार प्लेऑफ में क्वालीफाई किया। उनकी कप्तानी में टीम का प्रदर्शन बेहद ही शानदार रहा था। गौतम गंभीर की वापसी से एक बार फिर टीम में एक नई जान आ गई होगी। गौतम गंभीर बतौर मेंटॉर भी टीम के प्रदर्शन को उच्च स्तर पर ले जाने की कोशिश करेंगे।

लखनऊ को लेकर कही यह बात: लखनऊ सुपरजाइंट्स को छोड़ने के साथ ही गंभीर ने एक भावुक मैसेज भी किया। जिसमें वह अपने पद को छोड़ते हुए बेहद भावुक नजर आए। उन्होंने लिखा मेरी लखनऊ सुपरजाइंट्स के साथ जर्नी खत्म हो गई है। मुझे लखनऊ के खिलाड़ियों कोच, स्टाफ और टीम से जुड़े प्रत्येक शख्स से सपोर्ट मिला। मैं डॉक्टर संजीव गोयनका को धन्यवाद कहना चाहूंगा। मैं उम्मीद करता हूं कि लखनऊ की टीम आगे भी अच्छा करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+