IND Vs SL: शतक-अर्धशतक जड़ना अच्छी बात है लेकिन..., विराट के शतक पर गंभीर का बड़ा बयान

Gautam Gambhir On Virat Kohli: भारतीय टीम ने श्रीलंका को दूसरे वनडे मैच में हराकर सीरीज अपने नाम किया। लेकिन इस मुकाबले में टॉप ऑर्डर बल्लेबाज बुरी तरह फ्लॉप साबित रहे।

Gautam Gambhir

Gautam Gambhir On Virat Kohli: भारतीय टीम को श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में जीत मिली है। गुरुवार को दूसरा वनडे मैच जीतकर भारत ने तीन मैचों की सीरीज को 2-0 से अपने नाम किया। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की कोशिश अब श्रीलंका को क्लीन स्वीप करने की होगी। दूसरे वनडे मैच में भारतीय बल्लेबाज बुरी तरह से फ्लॉप साबित रहे थे। केएल राहुल और हार्दिक पंड्या को छोड़कर किसी भी खिलाड़ी के बल्ले से रन नहीं निकले।

गौतम गंभीर ने याद दिलाई बड़ी बात

गौतम गंभीर ने याद दिलाई बड़ी बात

पूर्व भारतीय दिग्गज गौतम गंभीर ने भारतीय बल्लेबाजी को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि सीरीज जीतना अच्छी बात है, लेकिन आपको ये नहीं भूलना चाहिए कि बांग्लादेश से हाल ही में आपने वनडे सीरीज गंवाया है। बांग्लादेश ने भारत के फुल स्ट्रेंथ टीम को वनडे सीरीज में पटखनी दी थी। गंभीर और कोहली के बीच छत्तीस का आंकड़ा रहा है। उन्होंने एक बार फिर कोहली को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

कोहली के शतक पर गंभीर का बयान

कोहली के शतक पर गंभीर का बयान

भारतीय टीम के रन मशीन विराट कोहली ने बांग्लादेश के खिलफ आखिरी वनडे में शतक लगाया था। लेकिन भारतीय टीम वह सीरीज हार गई थी। इस पर गौतम गंभीर ने कहा कि हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि भारत को बांग्लादेश के खिलाफ अपनी आखिरी वनडे सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था। हम सभी इसके बारे में भूल गए हैं। शतक या अर्धशतक लगाना अच्छी बात है, लेकिन सबसे पहले टीम जिताना जरूरी है।

50 शतक या 100 शतक बनाने से ज्यादा जरूरी जीत

50 शतक या 100 शतक बनाने से ज्यादा जरूरी जीत

विराट कोहली श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में जल्द ही पवेलियन लौट गए थे। गौतम गंभीर ने विराट कोहली को लेकर कहा कि किसी भी बल्लेबाज के लिए रिकॉर्ड हासिल करना अच्छी बात है। 50 शतक या 100 शतक बनाने से उसकी पहचान बड़ी होती है। लेकिन मेरा मानना है कि इस सबसे ज्यादा जरूरी टीम को जीत दिलाना है। बांग्लादेश ने भारत की फुल स्ट्रेंथ टीम को मात दी थी, जिसे हमें भुलाना नहीं चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+