रोहित से मनमुटाव की खबरों के बीच गौतम गंभीर ने तोड़ी चुप्पी, सिडनी वनडे की पारी पर दिया सिर्फ एक शब्द में जवाब

रोहित शर्मा को एकदिवसीय टीम की कप्तानी से हटाने के बाद फैन्स का गुस्सा अजित अगरकर के साथ गौतम गंभीर के ऊपर भी फूटा था, यहां तक कहा गया कि अब रोहित और गंभीर के बीच रिश्ते पहले जैसे नहीं रहे हैं। इस बीच सिडनी में रोहित के शतक के बाद कोच गौतम गंभीर की प्रतिक्रिया आई है।

गौतम गंभीर ने भारत की ऑस्ट्रेलिया पर जीत के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली की शानदार बल्लेबाज़ी की तारीफ करते हुए अपनी "वन-वर्ड" प्रतिक्रिया से सभी का ध्यान खींच लिया। तीसरे वनडे मुकाबले में सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) पर दोनों दिग्गज बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए नाबाद 168 रनों की साझेदारी की और भारत को 9 विकेट से जीत दिलाई थी।

rohit sharma

गौतम गंभीर ने दी एक अहम प्रतिक्रिया

बीसीसीआई टीवी पर गौतम गंभीर ने कहा कि शुभमन और रोहित की शुरुआती साझेदारी बहुत अहम थी, लेकिन रोहित और विराट की पार्टनरशिप शानदार और बहुत क्लिनिकल रही। रोहित का स्पेशल मेंशन करूंगा, उनका एक और शतक आया, सबसे खास यह है कि उन्होंने मैच खत्म किया, ये टीम के लिए बहुत जरूरी था। गौतम गंभीर ने 'क्लिनिकल अप्रोच' को इस मैच में सबसे अहम बताया।

शतक जमाने वाले रोहित शर्मा का कहना था कि उनकी योजना लंबे स्काई तक क्रीज पर टिककर खेलने की थी। वैसे भी मुझे ऑस्ट्रेलिया में खेलना काफी पसंद है, पिच मुश्किल थी लेकिन नई गेंद की चमक समाप्त होने के बाद यह बल्ले पर आसानी से आने लग गई।

Rohit Sharma ने किया आलोचकों का मुंह बंद

प्लेयर ऑफ़ द सीरीज बनने के बाद रोहित शर्मा ने आलोचकों का मुंह बंद करने के अलावा वर्ल्ड कप 2027 के लिए भी खुद को पेश कर दिया है। अगर अगले एक साल तक वह अच्छी फॉर्म में रहे, तो वर्ल्ड कप खेल सकते हैं।

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में अपना अंतिम मैच खेलकर रोहित शर्मा ने भावुक बयान दिया और कहा कि पता नहीं अब यहां खेलने के लिए आऊंगा या नहीं, दर्शकों ने काफी प्यार दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+