गौतम गंभीर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें: सूर्यकुमार को क्यों मिली कप्तानी? जानें कोहली को लेकर क्या कहा
Gautam Gambhir Press Conference LIVE: भारतीय क्रिकेट टीम के नए मुख्य कोच गौतम गंभीर अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। सोमवार 22 जुलाई को मुंबई में यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे शुरू किया गया। मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर भी गंभीर के साथ इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल रहे।
भारतीय टीम इस महीने श्रीलंका के खिलाफ घरेलू मैदान पर टी 20 और वनडे सीरीज के लिए तैयार हैं। इस दौरे पर काफी चर्चा हो रही है और मीडिया में कई सवाल उठ रहे हैं। इन सवालों के जवाब देने के लिए गंभीर और अगरकर दोनों ही प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद रहेंगे।

जानिए प्रेस कॉन्फ्रेंस की प्रमुख बातें
अजीत अगरकर ने सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पंड्या की कप्तानी को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि सूर्यकुमार के पास अच्छा क्रिकेटिंग दिमाग है और वह टी20 फॉर्मेट में दुनिया के सबसे बेहतरीन खिलाड़ी हैं। टीम इंडिया के लिए आने वाले वक्त में लगभग सभी मैच खेलेंगे। हमें लगा कि सूर्या डीजर्व करते हैं।
अजीत अगरकर ने हार्दिक को लेकर कहा कि पंड्या हमारे लिए सबसे अहम खिलाड़ी हैं। हम चाहते हैं कि वह वो खिलाड़ी बनें जो वह बन सकते हैं। जो स्किल उनके पास है उन्हें ढूंढ़ना बेहद मुश्किल है। हम उनसे बेस्ट प्रदर्शन निकालने की कोशिश करते रहेंगे।
भारतीय टीम के नए हेड कोच गौतम गंभीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि मेरे लिए खिलाड़ियों को खेलने की पूरी छूट देना ज्यादा महत्वपूर्ण है। मुझे यही रोल मिला है। गौतम गंभीर ने कहा कि मुझे विश्वास का रिश्ता पसंद है।
टीम के भीतर सकारात्मक माहौल सुनिश्चित करना सफलता के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करना मेरी और मेरे पूरे सहयोगी स्टाफ की जिम्मेदारी है कि हमारा ड्रेसिंग रूम खुश रहे। उन्होंने अपनी टीम की उपलब्धियों को स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि मैं एक बहुत ही सफल टीम की कमान संभालने जा रहा हूं। टी20 वर्ल्ड चैंपियन डब्ल्यूटीसी और वनडे विश्व कप में उपविजेता इस टीम में कई धुरंधर खिलाड़ी मौजूद हैं।
गौतम गंभीर ने कहा कि रोहित और विराट ने बड़े मौकों पर अपनी क्षमता साबित की है। चाहे वह वनडे विश्व कप हो या टी 20 विश्व कप, दोनों ही जगह इन दिग्गजों ने अपनी छाप छोड़ने में कामयाबी हासिल की है। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि इन दोनों में अभी भी काफी क्रिकेट बाकी है।
गौतम गंभीर ने आगे कहा कि चैंपियंस ट्रॉफी और ऑस्ट्रेलियाई दौरे के लिए दोनों खिलाड़ी अपने आपको तैयार करेंगे। गौतम गंभीर ने उम्मीद जताई कि अगर वे अपनी फिटनेस बनाए रख सकते हैं तो 2027 वर्ल्ड कप भी दूर नहीं है।
गौतम गंभीर ने विराट कोहली के साथ अपने रिश्ते पर बात करते हुए कहा कि यह लोगों का ध्यान खींचने के लिए नहीं है। उन्होंने कहा, "विराट कोहली के साथ मेरा रिश्ता टीआरपी के लिए नहीं है।" "अभी हम भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। हम 140 करोड़ भारतीयों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।"












Click it and Unblock the Notifications