Press Conference: रोहित शर्मा की जगह कप्तान कौन? विराट-राहुल की फॉर्म पर बयान, गौतम गंभीर ने कही ये बड़ी बातें

Gautam Gambhir Press Conference: भारतीय क्रिकेट टीम के ऑस्ट्रेलिया रवाना होने से पहले हेड कोच गौतम गंभीर ने मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लिया। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस ने गौतम गंभीर ने कई सवालों के जवाब दिए। उन्होंने टीम के ओपनिंग जोड़ी से लेकर विराट कोहली, रोहित शर्मा और केएल राहुल के फॉर्म को लेकर भी कुछ बातें स्पष्ट कर दी।

रोहित की जगह होगा कौन?

इसी दौरान एक सवाल पूछा गया कि अगर कप्तान रोहित शर्मा पहले टेस्ट मुकाबले में अनुपलब्ध रहते हैं तो पर्थ टेस्ट में पारी का आगाज कौन करेगा? इस सवाल का जवाब देते हुए गौतम गंभीर ने कहा कि टीम में अभिमन्यु ईश्वरन और केएल राहुल जैसे विकल्प मौजूद हैं। हमारे पास पारी का आगाज करने के लिए पर्याप्त विकल्प हैं। रोहित के पहला टेस्ट नहीं खेलने पर कप्तान कौन होगा? इस सवाल के जवाब में गंभीर ने कहा कि जसप्रीत बुमराह उप-कप्तान हैं। अगर रोहित नहीं खेलते तो बुमराह कप्तान होंगे।

Gautam Gambhir 1

रोहित कब होंगे टीम में शामिल

गौतम गंभीर से दूसरा सवाल कप्तान रोहित शर्मा के बारे में था, जिसमें पूछा गया था कि क्या वह पर्थ टेस्ट के लिए टीम के साथ मौजूद हैं। इस पर गंभीर ने जवाब दिया कि अब तक इस बारे में कोई अपडेट नहीं है, लेकिन हम उम्मीद कर रहे हैं कि वह टीम के साथ जुड़ेंगे। सीरीज शुरू होने से पहले वह टीम के साथ शामिल हो सकते हैं।

रोहित-कोहली का फॉर्म चिंता का विषय नहीं

गौतम गंभीर ने कहा कि रोहित और विराट का मौजूदा फॉर्म चिंता का विषय नहीं है। उनके अनुसार इन दोनों खिलाड़ियों के पास बेहद अनुभव है और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि उनमें अभी भी रन बनाने की तीव्र इच्छा मौजूद है, जिसके लिए वे निरंतर मेहनत कर रहे हैं।

ऑस्ट्रेलियाई पिचों पर कही ये बात

गंभीर ने ऑस्ट्रेलियाई पिचों पर अपनी बात रखते हुए कहा कि हम उन विकेटों पर पूरा नियंत्रण नहीं रख सकते जो ऑस्ट्रेलिया ने तैयार की हैं। अब हमें खुद पर ध्यान केंद्रित करना होगा। टीम चयन में हमने सभी पहलुओं को ध्यान में रखा है। चाहे पिच उछाल वाली हो, टर्न लेने वाली हो, या हरी घास वाली हो, हमने हर प्रकार की पिच के लिए तैयारी की है और उसी हिसाब से खिलाड़ी चुने हैं। अब हमें सिर्फ वहां जाकर अपनी क्षमता के अनुसार खेलना होगा। अगर हम ऐसा करते हैं, तो हम जीत सकते हैं।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पर क्या बोले?

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के बारे में गंभीर ने कहा कि सच कहूं तो, मैं इस समय वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल पर ज्यादा नहीं सोच रहा हूं। हमारे लिए हर सीरीज अहम है। जैसे-जैसे हम उस मुकाबले के करीब पहुंचेंगे, हम अपनी सबसे मजबूत प्लेइंग इलेवन पर विचार करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+