Gautam Gambhir Press Conference: गौतम गंभीर का बड़ा बयान, खिलाड़ियों को लेकर सुनाया फरमान

Gautam Gambhir Press Conference: भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने पहली बार बतौर कोच मीडिया से बातचीत की है। सोमवार 22 जुलाई को गौतम गंभीर और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने मीडिया के सवालों के जवाब देने का काम किया। गौतम गंभीर ने कहा कि मेरे लिए खिलाड़ियों को खेलने की पूरी आज़ादी देना ज़्यादा महत्वपूर्ण है।

भरोसे के रिश्ते में विश्वास

अपनी बात को आगे जारी रखते हुए गंभीर ने कहा कि मुझे यही भूमिका मिली है। मैं मुख्य कोच और खिलाड़ी के बीच के रिश्ते में विश्वास नहीं करता। मैं भरोसे के रिश्ते में विश्वास करता हूं और यह मेरे लिए ज़्यादा महत्वपूर्ण है।

Gautam Gambhir 1

ड्रेसिंग रूम का माहौल ठीक होना जरूरी

गौतम गंभीर ने इस बात पर जोर दिया कि उनका प्राथमिक लक्ष्य अपने खिलाड़ियों का पूरा समर्थन करना है। उन्होंने कहा कि मैं अपने खिलाड़ियों से यही कहना चाहूंगा कि उन्हें मेरा पूरा समर्थन है। मैंने हमेशा कहा है कि एक खुश ड्रेसिंग रूम एक विजयी ड्रेसिंग रूम होता है।

गौतम गंभीर ने कही ये बड़ी बात

टीम के भीतर सकारात्मक माहौल सुनिश्चित करना सफलता के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करना मेरी और मेरे पूरे सहयोगी स्टाफ की जिम्मेदारी है कि हमारा ड्रेसिंग रूम खुश रहे। उन्होंने अपनी टीम की उपलब्धियों को स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि मैं एक बहुत ही सफल टीम की कमान संभालने जा रहा हूं। टी20 वर्ल्ड चैंपियन डब्ल्यूटीसी और वनडे विश्व कप में उपविजेता इस टीम में कई धुरंधर खिलाड़ी मौजूद हैं।

जय शाह से मजबूत रिश्ते

गौतम गंभीर ने जय शाह के साथ अपने अच्छे संबंधों पर बात करते हुए कहा कि उन्हें विश्वास है कि विभिन्न मुद्दों को प्रभावी ढंग से संबोधित करने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि जय शाह के साथ मेरे बहुत अच्छे संबंध हैं और हम मीडिया में इन बातों को डालने के बजाय विभिन्न चीजों के बारे में इन सभी अटकलों को स्पष्ट करके बेहतर काम कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+