कोहली-कोहली के नारों से गौतम गंभीर ने खोया आपा, दर्शकों को किया भद्दा इशारा- VIDEO

India vs Nepal, Gautam Gambhir: गौतम गंभीर अपने आक्रमक रुख के लिए जाने जाते हैं। विराट कोहली के साथ उनका 36 का आंकड़ा है। दोनों के बीच भिड़ंत और कहासुनी भी होती रही है। इस साल आईपीएल के दौरान भी गौतम गंभीर और विराट कोहली के बीच कुछ ऐसा ही देखने को मिला था।

भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप मैच के दौरान गौतम गंभीर ने कॉमेंट्री करते हुए कोहली के शॉट पर सवाल उठाए थे। कोहली के शॉट को उन्होंने सही नहीं माना था। नेपाल के खिलाफ भारत के मैच में दर्शकों ने गौतम गंभीर को देखकर कोहली-कोहली के नारे लगाए।

gautam gambhir

बारिश के बाद ब्रॉडकास्ट टीम के साथ काम कर गौतम गंभीर अंदर जा रहे थे। इस दौरान दर्शकों ने कोहली-कोहली के नारे लगाए। गौतम गंभीर इसे देख आपा खो बैठे। दर्शकों की तरफ देखकर गौतम गंभीर ने अश्लील इशारा कर दिया।

गंभीर के इशारे का का वीडियो सोशल मीडिया पर तुरंत वायरल हो गया। उन्होंने सोचा नहीं होगा कि सोशल मीडिया के जमाने में हर चीज वायरल होती है। उन्होंने मिडिल फिंगर दिखाते हुए दर्शकों को जवाब दिया और वहां से चले गए। हालांकि यह उनका सही बर्ताव नहीं था।

गौरतलब है कि गौतम गंभीर और कोहली के बीच कहासुनी तब से चली आ रही है जब दोनों आईपीएल में कप्तान थे। कोहली आरसीबी के कप्तान थे और गंभीर के पास केकेआर की कप्तानी थी। एक बार 2013 के आईपीएल में मैदान पर गर्म माहौल हुआ था। उसके बाद से अब तक राइवलरी चलती आ रही है।

आईपीएल 2023 में लखनऊ सुपर जायंट्स और आरसीबी के मैच के बाद कोहली और गंभीर में बहस देखने को मिली थी। नवीन उल हक की कोहली से कहासुनी हुई थी। इसके बाद गौतम गंभीर भी इसमें कूद पड़े थे। दोनों पर जुर्माना लगाया गया था। नवीन उल हक के ऊपर भी जुर्माना लगा था लेकिन वह कम था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+