VIDEO: 'हर किसी से बेवजह लड़ाई, सीनियर्स की भी नहीं करता इज्जत', श्रीसंत ने गंभीर पर उतारा गुस्सा
Sreesanth And Gambhir Fight: पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज श्रीसंत और गौतम गंभीर के बीच लीजेंड्स लीग क्रिकेट में लड़ाई देखने को मिली। दोनों ही खिलाड़ी आपस में भिड़ गए। इसके बाद वहां मौजूद अंपायर ने आकर दोनों को रोकने का काम किया। श्रीसंत और गौतम गंभीर के बीच नोक-झोंक देखने के बाद सोशल मीडिया पर लगातार फैंस अपना रिएक्शन दे रहे हैं। इन दोनों ही खिलाड़ियों का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
श्रीसंत ने शेयर किया वीडियो: इस घटना के बाद एस श्रीसंत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर गौतम गंभीर पर कई तरह के आरोप लगाए हैं। श्रीसंत ने कहा कि गंभीर ने मैच के दौरान उनको बहुत ही गलत बात कही थी। इससे श्रीसंत ने वीडियो के जरिए फैंस को बताया कि मिस्टर फाइटर के साथ जो कुछ हुआ उसके बारे में चीजें क्लियर करना चाहता हूं। गंभीर अपने साथी खिलाड़ियों से बिना किसी वजह के लड़ता है।

हर किसी से बेवजह लड़ाई: श्रीसंत के मुताबिक गौतम गंभीर बिना किसी कारण ही अपने सीनियर खिलाड़ियों से लड़ते रहे हैं। श्रीसंत ने अपने वीडियो में खुलासा किया कि गौतम गंभीर जैसा इंसान किसी भी खिलाड़ी की इज्जत नहीं करता। वह अपने सीनियर खिलाड़ी यहां तक की वीरेंद्र सहवाग की भी इज्जत नहीं करता और यही आज हुआ। बिना किसी बात के वह मुझे जो कहा था वह बेहद खराब लग रहा था।
लोग मुझे बेवजह नीचा दिखाते हैं: अपनी बात को आगे जारी रखते हुए श्रीसंत ने कहा यहां कोई मेरी गलती नहीं है। मैं यहां पर सच्च बताने के लिए आया हूं। मिस्टर गौती मतलब गौतम गंभीर ने जिन शब्दों का इस्तेमाल मैदान पर किया था। वह क्रिकेट फील्ड पर कोई भी खिलाड़ी स्वीकार नहीं करेगा। मेरे परिवार, मेरे राज्य सभी ने काफी कुछ झेला है। मैंने परिवार और फैंस के सपोर्ट के साथ लड़ाई लड़ी है। अब लोग मुझे बेवजह नीचे दिखाने की कोशिश करते ।हैं उन्होंने जो कहा उन्हें नहीं कहना चाहिए था।












Click it and Unblock the Notifications