गौतम गंभीर के आगे BCCI को पड़ा झुकना? कोचिंग स्टाफ में इन नामों को किया जाएगा शामिल
श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया की घोषणा के बाद भारतीय टीम के सपोर्ट स्टाफ की नियुक्ति का इन्तजार हर किसी को है। गौतम गंभीर हेड कोच हैं और उनकी सहायता के लिए कुछ अन्य सदस्य भी स्टाफ में शामिल होने वाले हैं। बोर्ड ने अभी एक कुछ नहीं कहा है।
इस बीच खबर आई है कि बीसीसीआई ने गौतम गंभीर द्वारा बताये गए नामों के ऊपर मुहर लगाई है और ये सदस्य बतौर सपोर्ट स्टाफ टीम से जुड़ने के लिए तैयार हैं। गौतम गंभीर के साथ केकेआर में काम कर चुके दो लोग इस स्टाफ में शामिल होने वाले हैं।

क्रिकबज के अनुसार अभिषेक नायर और टेन डोशकाटे टीम से जुड़ने के लिए तैयार हैं। उनके अलावा मोर्ने मोर्कल भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच होंगे। टी दिलीप को भारतीय टीम का फील्डिंग कोच बनाया जाना तय माना जा रहा है। इस तरह गौतम गंभीर के तीन नामों को सपोर्ट स्टाफ में लाया जा सकता है।
मोर्ने मोर्कल का पलड़ा भारी दिख रहा है क्योंकि वह गौतम गंभीर के साथ मिलकर पहले काम कर चुके हैं। मोर्कल ने गौतम गंभीर के साथ मिलकर लखनऊ सुपर जायन्ट्स के लिए कार्य किया है। इस वजह से गौतम गंभीर ने उनके नाम का सजेशन दिया था और लग रहा है कि वह कोच बनेंगे।
इससे पहले ऐसी खबरें भी आई थी कि गौतम गंभीर द्वारा बताये गए नामों को बीसीसीआई ने रिजेक्ट कर दिया है। बोर्ड की मंशा जहीर खान को गेंदबाजी कोच बनाने की है। रवि शास्त्री और राहुल द्रविड़ जब कोच बने थे तो उनको सपोर्ट स्टाफ चुनने के लिए फ्री हैण्ड दिया गया था।
भारतीय टी20 टीम में सूर्यकुमार यादव को कप्तान बनाया गया है। गौतम गंभीर ने हालांकि उनके नाम की सिफारिश नहीं की थी लेकिन चयनकर्ताओं को कहा था कि मुझे ऐसा कप्तान चाहिए, जिसे वर्कलोड मैनेजमेंट को लेकर कोई समस्या नहीं हो। इसके बाद सलेक्शन कमेटी ने सूर्या को कप्तान बना दिया और हार्दिक पांड्या को कप्तानी नहीं मिली।












Click it and Unblock the Notifications