गौतम गंभीर कोरोना वायरस से संक्रमित, संपर्क में आए लोगों से कहा- जल्दी कराइए टेस्ट

गौतम गंभीर कोरोना वायरस से संक्रमित, संपर्क में आए लोगों से कहा- जल्दी कराइए टेस्ट

नई दिल्ली, 25 जनवरी: पूर्व भारतीय क्रिकेटर और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद गौतम गंभीर कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। कोविड-19 पॉजिटिव होने की जानकारी गौतम गंभीर ने खुद मंगलवार (25 जनवरी) को ट्वीट कर दी है। गौतम गंभीर ने अपने ट्वीट में अपने संपर्क में आए लोगों से कोविड-19 टेस्ट कराने की अपील की है। गौतम गंभीर को कोरोना के हल्के लक्षण है। उन्होंने लोगों को कोविड से सतर्क रहने की सलाह दी है।

Gautam Gambhir

गौतम गंभीर ने अपने ट्वीट में कहा, ''हल्के लक्षणों का अनुभव करने के बाद, मैंने आज कोविड-19 के लिए सकारात्मक पाया गया हूं। मेरे संपर्क में आने वाले सभी लोगों से अनुरोध है कि वे अपना परीक्षण करवाएं।''

पिछले साल नवंबर 2021 में, परिवार के एक सदस्य के कोरोना वायरस संक्रमित पाए जाने के बाद गौतम गंभीर ने घर में खुद को आइसोलेट कर लिया था। गौतम गंभीर पिछले कुछ दिनों से लगातार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। आईपीएल में पहली बार लखनऊ की टीम हिस्सा ले रही है। गौतम गंभीर इसी टीम के मेंटर बने हैं।

कोलकाता नाइट राइडर्स के पूर्व कप्तान गौतम गंभीर ने 2018 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया। गंभीर ने भारत के लिए 54 टेस्ट, 147 एकदिवसीय और 37 टी20 खेले हैं। गौतम गंभीर 2007 और 2011 में क्रमश टी20 विश्व कप और 50 ओवर की विश्व कप विजेता टीमों का हिस्सा थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+