LSG की जीत के बाद वायरल हुआ गौतम गंभीर का रिएक्शन, पहले कभी नहीं देखा होगा उनका ये अवतार
बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइ राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। जहां लखनऊ ने आखिरी गेंद पर केकेआर को 2 रन हराकर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की की।
नई दिल्ली, 19 मई। बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइ राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। जहां लखनऊ ने आखिरी गेंद पर केकेआर को 2 रन से हराकर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की की। लखनऊ की इस धमाकेदार जीत के बाद टीम के मेंटॉर गौतम गंभीर का रिएक्शन देखने लायक था। डगआउट में बैठे गंभीर ने जीत को खास अंदाज में सेलिब्रेट किया। वह जीत के बाद काफी खुश और उत्तेजित नजर आए।
गंभीर ने साथ में बैठे सपोर्ट स्टाफ के सदस्य विजय दहिया को गले लगाया। इसके बाद वह तेज गेंदबाज मोहसिन खान को भी गले लगाते और शाबाशी देते नजर आए। सोशल मीडिया पर गौतम का ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
Recommended Video

आखिरी गेंद तक चला मुकाबला
मैच में लखनऊ ने कोलकाता को जीत के लिए 211 रन का विशाल टारगेट दिया था और आखिरी ओवर में केकेआर को जीत के लिए 21 रन की दरकार थी। रिंकू सिंह ने पहली चार गेंदों में 18 रन बनाकर मैच में नाइट राइडर्स को बनाए रखा। हालांकि, वह टीम को जीत नहीं दिला पाए और पांचवीं गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। वह 15 गेंदों में 40 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद ओवर की आखिरी गेंद पर मार्कस स्टोइनिस ने उमेश यादव को बोल्ड कर लखनऊ को यादगार जीत दिलाई।

प्लेऑफ में पहुंची लखनऊ
केएल राहुल की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स प्लेऑफ में पहुंचने वाली दूसरी टीम बनी। टीम ने लीग स्टेज में कमाल का खेल दिखाया। 14 मैचों में राहुल एंड कंपनी ने 9 मुकाबले जीते और 5 में हार का सामना करना पड़ा। बता दें कि, लखनऊ आईपीएल में पहली बार हिस्सा ले रही है।
— ChaiBiscuit (@Biscuit8Chai) May 18, 2022

केकेआर टूर्नामेंट से बाहर
हार के साथ ही कोलकाता नाइट राइडर्स प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम ने 14 में से केवल 6 मैच जीते और 8 में हार मिली। पिछले साल टीम रनर-अप रही थी और आईपीएल 2022 के लिए फ्रेंचाइजी ने वेंकटेश अय्यर, सुनील नरेन, आंद्रे रसेल और वरुण चक्रवर्ती को रिटेन किया था, लेकिन रसेल को छोड़ बाकी तीनों खिलाड़ियों का प्रदर्शन बहुत ही साधारण रहा।












Click it and Unblock the Notifications