Gautam Gambhir ने सरेआम पत्‍नी नताशा पर लुटाया प्यार, फैंस ने बताया- अनुष्का से ज्यादा खूबसूरत

Gautam Gambhir Wife Natasha: भारतीय क्रिकेट टीम के नए हेड कोच गौतम गंभीर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में अपनी पत्नी नताशा जैन के जन्मदिन पर मौके पर गौतम गंभीर ने उन्हें खास अंदाज में विश किया है। गौतम गंभीर ने इंस्टाग्राम पर नताशा के साथ एक प्यारी तस्वीर शेयर की, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, "मेरे पसंदीदा व्यक्ति को जन्मदिन की शुभकामनाएं और ढेर सारा प्यार।

गंभीर ने वाइफ को किया बर्थडे विश

इस पोस्ट पर फैंस लगातार गौतम गंभीर की तारीफ कर रहे हैं। इनमें से कई फैंस ने नताशा की खूबसूरती की तारीफ की। नताशा जैन के इंस्टाग्राम हैंडल @natashagauti पर काफ़ी फ़ॉलोअर्स हैं। गौतम गंभीर के विश करने के बाद फैंस ने भी नताशा को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने का काम किया।

Gautam Gambhir 1

फैंस ने बताया- अनुष्का से ज्यादा खूबसूरत

कुछ फैंस ने तो नताशा की खूबसूरती की तुलना अनुष्का शर्मा से भी कर दी। एक फैन ने लिखा कि वह अनुष्का से ज़्यादा खूबसूरत हैं। जबकि एक अन्य यूजर ने पोस्ट पर दिल वाले इमोजी बना दी। गंभीर ने हाल ही में टीम इंडिया के मुख्य कोच की भूमिका संभाली है। साल 2007 और 2011 विश्व कप जीत में अपने महत्वपूर्ण योगदान के लिए जाने जाने वाले गंभीर का लक्ष्य अब टीम को और सफलता दिलाना है।

दिलचस्प है लव स्टोरी

गौतम गंभीर और नताशा जैन के बीच लव स्टोरी की शुरुआत काफी पहले हो गई थी। गौतम की मुलाकात नताशा से उनके पिता के ज़रिए हुई और उनकी शुरुआती मुलाकातें धीरे-धीरे प्यार में बदल गईं। हालांकि, गौतम ने शादी के लिए एक अनोखी शर्त रखी थी। उन्होंने साल 2011 वर्ल्ड कप जीतने के बाद ही शादी करने की कसम खाई थी। भारत की जीत के बाद गौतम ने नताशा से शादी कर ली और तब से ये कपल साथ हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+