कोल्ड वार खत्म? धोनी-गंभीर के बीच हुई खास मुलाकात, इंटरनेट पर छाईं शादी की तस्वीरें
Gautam Gambhir and MS Dhoni Photo: भारतीय क्रिकेट के दो बड़े दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी और गौतम गंभीर लंबे समय बाद एक साथ नजर आए। यह नजारा एक शादी समारोह का था, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गईं। धोनी और गंभीर को एक-दूसरे से हंसते हुए बातचीत करते देखना फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं था।
आखिर किसके शादी में पहुंचे धोनी-गंभीर (Gautam Gambhir and MS Dhoni Photo)
यह शादी धवनी कनुंगो और उत्कर्ष संघवी की थी, जिसे 'हाउस ऑफ इवेंट्स' के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया। इस ग्रैंड इवेंट में न सिर्फ क्रिकेट जगत के सितारे बल्कि बॉलीवुड के नामचीन चेहरे भी शामिल हुए। धोनी और गंभीर के अलावा रोहित शर्मा, हरभजन सिंह, तिलक वर्मा, इरफान पठान और पार्थिव पटेल भी समारोह की शोभा बढ़ाते नजर आए। वहीं बॉलीवुड से सुनील शेट्टी, कृति सेनन और वरुण शर्मा की मौजूदगी ने महफिल में चार चांद लगा दिए।

धोनी और गंभीर के बीच रही है कोल्ड वॉर
तस्वीरों में धोनी का अंदाज एकदम कूल दिखा, जबकि गंभीर भी काफी रिलैक्स नजर आए। दिलचस्प बात यह है कि सोशल मीडिया पर लंबे समय से दोनों के बीच 'कोल्ड वॉर' की बातें होती रही हैं। गौरतलब है कि 2011 वर्ल्ड कप फाइनल में धोनी के विजयी छक्के और उनकी 91 रन की पारी को लेकर अक्सर चर्चाएं होती हैं। गंभीर का कहना रहा है कि वह मुकाबला पूरी टीम के प्रयास से जीता गया था और किसी एक खिलाड़ी को सारा श्रेय नहीं दिया जाना चाहिए। इसी वजह से फैंस दोनों को एक साथ देखकर हैरान रह गए।
फैंस के रिएक्शन की आ गई बाढ़
इस मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन की बाढ़ आ गई। किसी ने लिखा कि क्रिकेट के दो हीरो एक साथ, ये नजारा गोल्डन है! तो किसी ने कहा कि धोनी और गंभीर का ये मोमेंट हमेशा याद रहेगा। गौतम गंभीर फिलहाल भारतीय टीम के हेड कोच हैं और उनका अगला बड़ा चैलेंज एशिया कप 2025 होगा, जिसकी शुरुआत 9 सितंबर से होगी। कोच के रूप में उनकी सफर में उतार-चढ़ाव आए हैं।
न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ हारने के बाद उनकी कुर्सी पर सवाल उठे थे, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ 2-2 की ड्रॉ सीरीज़ ने उन्हें कुछ राहत दी। वहीं सफेद गेंद के फॉर्मेट में उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया है, सभी टी20 सीरीज़ जीतकर और चैंपियंस ट्रॉफी दिलाकर टीम इंडिया को मजबूती दी है।












Click it and Unblock the Notifications