गैरी कर्स्टन ने ठुकराया BCCI का ऑफ़र, भारतीय टीम का कोच बनने से कर दिया मना
भारतीय महिला टीम का हेड कोच बनाने के लिए बीसीसीआई ने दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर को अप्रोच किया था। हालांकि ऐसा नहीं हुआ। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी गैरी कर्स्टन को मुख्य कोच बनाने के बारे में बीसीसीआई ने सोचा था।
मौजूदा कोच ऋषिकेश कानितकर अंतिम कोच हैं। उनको रिप्लेस करना था लेकिन कर्स्टन ने यह ऑफ़र स्वीकार नहीं किया। ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार आईपीएल में प्रतिबद्धताओं के कारण कर्स्टन इस पद को स्वीकार करने में असमर्थ थे।

रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई उनको कोच बनाना चाहती थी लेकिन आईपीएल के अलावा अन्य लीग्स में प्रतिबद्धताओं की वजह से कर्स्टन ने इसके लिए हां नहीं कहा। इस दौड़ में अमोल मजूमदार, ऋषिकेश कानितकर थे। कानितकर पहले से ही अंतरिम कोच की जिम्मेदारी निभा रहे हैं।
दो आईसीसी इवेंट्स होने की वजह से नए कोच को दो साल का कार्यकाल दिया जा सकता है। दो साल के अनुबंध में टी20 वर्ल्ड कप आएगा और 2025 में पचास ओवर का वर्ल्ड कप भी होना है। सबसे छोटे प्रारूप का वर्ल्ड कप बांग्लादेश में अगले साल होगा। इसके बाद वनडे वर्ल्ड कप भारत में ही होना है।
इस बीच सोमवार को बीसीसीआई ने महिला सलेक्शन कमिटी और जूनियर क्रिकेट समिति की घोषणा कर दी। सलेक्शन प्रोसेस क्रिकेट सलाहकार समिति की देखरेख में हुआ। इसमें सुलक्षणा नायक, अशोक मल्होत्रा और जतिन परांजपे आदि शामिल थे।
महिला सलेक्शन समिति के लिए श्याम डे शॉ और तिलक नायडू को चुना गया। गेम में उनके ज्ञान और अनुभव को देखते हुए चयन किया गया। सलाहकार समिति के सभी सदस्यों ने एकमत होकर इस फैसले पर मुहर लगा दी और नया सलेक्शन पैनल सामने आ गया।
देखना होगा कि आने वाले समय में बीसीसीआई का इस मामले पर क्या निर्णय रहेगा। हेड कोच का प्रोसेस पूरा करने की योजना पर काम चल रहा होगा। अगला हेड कोच किसे बनाया जाएगा, यह देखने वाली बात होगी।












Click it and Unblock the Notifications