'ऐसी टीम कभी नहीं देखी', पाकिस्तान टीम की गैरी कर्स्टन ने खोल दी पोल

जिस शर्मनाक तरीके से पाकिस्तान की टीम टी-20 विश्वकप से बाहर हुई है उसके बाद टीम की चौतरफा आलोचना हो रही है। अपने ही देश में क्रिकेट के दिग्गज पाकिस्तान की टीम आलोचना कर रहे हैं। वसीम अकरम से लेकर कई बड़े खिलाड़ियों ने टीम के शर्मनाक प्रदर्शन की आलोचना की है।

इस बीच पाकिस्तान टीम के कोच गैरी कर्स्टन ने पाकिस्तान टीम को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने यह तक कह दिया कि टीम के अंदर बिल्कुल भी एकता नहीं है। कर्स्टन ने कहा कि मैंने कई टीमों के साथ काम किया है, लेकिन इस तरह की स्थिति कभी नहीं देखी।

Gary Kirsten

गौर करने वाली बात है कि पाकिस्तान की टीम ग्रुप स्टेज में अमेरिका और भारत से मैच हारकर विश्वकप से बाहर हो गई। विश्वकप में पाकिस्तान की टीम सिर्फ एक मैच में जीत दर्ज कर सकी और वो भी आयरलैंड के खिलाफ। आयरलैंड के खिलाफ मैच में भी एक वक्त पाकिस्तान की ऐसी हालत हो गई थी कि टीम हारते-हारते बच गई।

पाकिस्तान की मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गैरी कर्स्टन ने कहा कि पाकिस्तान की टीम में बिल्कुल भी एकता नहीं है। ये लोग इसे टीम कहते हैं लेकिन यह टीम नहीं है। ये लोग आपस में एक दूसरे की मदद नहीं करते हैं, हर कोई अलग है, दाएं से लेकर बाएं तक। मैंने कई टीमों के साथ काम किया है, लेकिन इस तरह के हालात कभी नहीं देखे।

यही नहीं रिपोर्ट की मानें तो गैरी ने टीम की फिटनेस पर भी सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर निराशा जाहिर की है। दुनिया की टीमों की तुलना में पाकिस्तान की टीम स्किल लेवल में कहीं पीछे है।

गैरी कर्स्टन के बयान का समर्थन करते हुए माइकल वॉन ने कहा कि यह काफी कड़े शब्द हैं लेकिन मुझे लगता है गैरी बिल्कुल सही हैं। उन्होंने गैरी कर्स्टन के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि उनकी बात बिल्कुल सही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+