IPL Auction: कितने शहरों में हुआ है आईपीएल ऑक्शन? शुरू से लेकर अब तक की पूरी लिस्ट
Full List of IPL Auction Venues: काफी समय से फैन्स को आईपीएल की मेगा नीलामी के वेन्यू का इंतजार था और बीसीसीआई की तरफ से इसे समाप्त कर दिया गया। मंगलवार को आईपीएल नीलामी के वेन्यू की घोषणा कर दी गई। इस बार भी वेन्यू किसी अन्य देश में ही होगा। यह भी साफ़ हो गया।
सऊदी अरब के जेद्दाह में आईपीएल का ऑक्शन होना है। इससे पहले वेन्यू किसी दूसरे शहर में होने की खबरें सामने आ रही थी। माना जा रहा था कि रियाद में आईपीएल का ऑक्शन आयोजित किया जाएगा लेकिन अंतिम मिनट में शायद वेन्यू बदल दिया गया।

ऑक्शन की डेट्स से पहले प्लेयर्स के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया चल रही थी। देशी और विदेशी खिलाड़ियों ने बड़ी संख्या में रजिस्ट्रेशन कराय है। 4 नवंबर तक रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया होनी थी। इसके बाद नीलामी की तारीख घोषित हुई। अब रजिस्ट्रेशन बंद हो गए हैं। नीलामी के लिए तकरीबन 1600 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, इनमें भारतीय और विदेशी दोनों प्लेयर्स हैं।
आईपीएल नीलामी के लिए कई विदेशी शहरों का नाम चल रहा था लेकिन अंततः जेद्दाह को चुन लिया गया। इससे पहले पिछले साल भी गल्फ क्षेत्र का ही एक अन्य देश यूएई आयोजन का साक्षी बना था। दुबई में पिछली बार नीलामी का आयोजन किया गया था। इससे पहले भी कई अलग-अलग शहरों में आईपीएल नीलामी हुई है। शुरू से लेकर अब तक के सभी शहरों की लिस्ट यहाँ देखने को मिलेगी।
आईपीएल 2008 की नीलामी: मुंबई
आईपीएल 2009 की नीलामी: गोवा
आईपीएल 2010 की नीलामी: मुंबई
आईपीएल 2011 की नीलामी: चेन्नई
आईपीएल 2012 की नीलामी: बेंगलुरु
आईपीएल 2013 की नीलामी: चेन्नई
आईपीएल 2014 की नीलामी: बेंगलुरु
आईपीएल 2015 की नीलामी: बेंगलुरु
आईपीएल 2016 की नीलामी: बेंगलुरु
आईपीएल 2017 की नीलामी: बेंगलुरु
आईपीएल 2018 की नीलामी: बेंगलुरु
आईपीएल 2019 की नीलामी: जयपुर
आईपीएल 2020 की नीलामी: कोलकाता
आईपीएल 2021 की नीलामी: चेन्नई
आईपीएल 2022 की नीलामी: बेंगलुरु
आईपीएल 2023 की नीलामी: कोच्चि
आईपीएल 2024 की नीलामी: दुबई
आईपीएल 2024 की नीलामी: जेद्दाह (प्रस्तावित)












Click it and Unblock the Notifications