IPL 2024: सिर्फ 6 भारतीयों मिली है आईपीएल में ऑरेंज कैप, जानिये पूरी लिस्ट में किन खिलाड़ियों का नाम शामिल

IPL Orange Cap Winners: आईपीएल 2024 में अब कुछ ही दिन बचे हैं। तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 22 मार्च को खेला जाना है। हर साल बल्लेबाजों की तरफ से इस लीग में धमाका देखने को मिलता है और दर्शकों को भी चौके-छक्कों की बारिश पसंद है।

आईपीएल में हर सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज को ऑरेंज कैप दी जाती है और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज को पर्पल कैप दी जाती है। अब तक खेले गए सभी सीजन में यह देखने को मिला है और आगे भी ऐसा होता रहेगा।

orange cap winner

पिछले सीजन गुजरात टाइटंस के धांसू बल्लेबाज शुभमन गिल ने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाते हुए ऑरेंज कैप अपने नाम कर ली थी। इस बार वह इस टीम के कप्तान भी हैं। देखना होगा की वह इस दोहरी जिम्मेदारी को किस प्रकार निभा पाते हैं। साल 2008 में पहली बार किसी बल्लेबाज को आईपीएल की ऑरेंज कैप मिली थी और वह खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया का था।

ऑस्ट्रेलिया से आने वाले शॉन मार्श ने पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए धमाका किया था और उस सीजन में सबसे ज्यादा रन जड़ते हुए ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाया था। किसी भारतीय क्रिकेटर की बात करें, तो सचिन तेंदुलकर पहला नाम है, जिनको आईपीएल में ऑरेंज कैप मिली थी।

इस टूर्नामेंट में अब तक कुल 16 सीजन खेले जा चुके हैं। इस दौरान 6 भारतीय खिलाड़ियों को ऑरेंज कैप मिली है। 10 बार इस सम्मान को विदेशी खिलाड़ी प्राप्त करने में सफल रहे हैं। ऑरेंज कैप पाने वाले सभी खिलाड़ियों की एक पूरी लिस्ट काफी दिलचस्प है, जिसके बारे में आपको भी जानना चाहिए।

आईपीएल में ऑरेंज कैप विनर्स की लिस्ट (List of Orange Cap Winners IPL)

वर्ष खिलाड़ी टीम रन
2008 शॉन मार्श पंजाब किंग्स 616
2009 मैथ्यूज हेडन चेन्नई सुपर किंग्स 572
2010 सचिन तेंदुलकर मुंबई इंडियंस 618
2011 क्रिस गेल आरसीबी 608
2012 क्रिस गेल आरसीबी 733
2013 माइकल हसी चेन्नई सुपर किंग्स 733
2014 रॉबिन उथप्पा केकेआर 660
2015 डेविड वॉर्नर सनराइजर्स हैदराबाद 562
2016 विराट कोहली आरसीबी 973
2017 डेविड वॉर्नर सनराइजर्स हैदराबाद 641
2018 केन विलियमसन सनराइजर्स हैदराबाद 735
2019 डेविड वॉर्नर सनराइजर्स हैदराबाद 692
2020 लोकेश राहुल पंजाब किंग्स 670
2021 रुतुराज गायकवाड़ चेन्नई सुपर किंग्स 635
2022 जोस बटलर राजस्थान रॉयल्स 863
2023 शुभमन गिल गुजरात जायंट्स 890
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+