IPL 2025 Auction: किन भारतीय खिलाड़ियों ने रखी 2 करोड़ बेस प्राइस? यहाँ जानिए पूरी लिस्ट
IPL 2025 Auction: आईपीएल नीलामी से पहले जिन बड़े प्लेयर्स को रिलीज किया गया था, उनमें कई बड़े नाम शामिल हैं। इस बार आईपीएल नीलामी में उनके ऊपर बड़ी बोली लगते हुए दिखेगी। कुछ टीमों ने अपने कप्तानों को भी रिलीज कर दिया था। ये सभी अब नीलामी के पूल में हैं।
केएल राहुल, ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर जैसे खिलाड़ी पिछले सीजन अलग-अलग टीमों के कप्तान थे लेकिन इस बार साधारण प्लेयर्स के तरह नीलामी में रहेंगे। हालांकि इसमें कोई शक नहीं कि टीमें उनके पीछे भागेंगी। सबसे बड़ी बोली वाला खिलाड़ी कौन होगा, यह भी एक सवाल होगा।

भारतीय टीम के कई खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्होंने आईपीएल नीलामी के लिए अपनी बेस प्राइस ऊंची रखी है। 2 करोड़ की भारी बेस प्राइस रखने वाले कई प्लेयर्स के नाम सामने आए हैं। इस दिलचस्प लिस्ट के बारे में आपको भी जानना चाहिए कि किन खिलाड़ियों ने खुद को 2 करोड़ वाली कैटेगरी में शामिल किया है।
हालांकि कई प्लेयर्स ऐसे भी हैं जो टीम इंडिया के लिए खेल चुके हैं लेकिन अपनी बेस प्राइस ज्यादा नहीं की, शायद उनको पता होगा कि इतनी रकम रखने पर मिलने की पूरी संभावना है।
2 करोड़ बेस प्राइस वाले भारतीय
- केएल राहुल
- ऋषभ पंत
- इशान किशन
- श्रेयस अय्यर
- टी नटराजन
- देवदत्त पडिक्कल
- क्रुणाल पंड्या
- हार्दिक पंड्या
- हर्षल पटेल
- अर्शदीप सिंह
- वॉशिंगटन सुंदर
- शार्दुल ठाकुर
- मोहम्मद सिराज
- मोहम्मद शमी
- उमेश यादव
- खलील अहमद
- दीपक चाहर
- वेंकटेश अय्यर
- आवेश खान
- मुकेश कुमार
- भुवनेश्वर कुमार
- प्रसिद्ध कृष्णा












Click it and Unblock the Notifications