IPL 2024: आईपीएल में 2 बल्लेबाजों ने ली है हैट्रिक, जानिये लिस्ट में कितने गेंदबाज शामिल

IPL Hat-tricks Full List: आईपीएल में हमेशा बल्लेबाजों के चौके और छक्कों की बात होती है। फैन्स भी यही चाहते हैं कि उनका फेवरेट खिलाड़ी जमकर रन बनाते हुए उनका मनोरंजन करे। इन सबके बीच गेंदबाजों ने भी अपना जलवा दिखाया है। गेंदबाजी में हैट्रिक अहम मानी जाती है।

साल 2008 में खेले गए पहले ही आईपीएल में हैट्रिक देखने को मिली थी। लक्ष्मीपति बालाजी वह पहले गेंदबाज हैं, जिन्होंने आईपीएल में हैट्रिक प्राप्त की थी। इसके बाद अमित मिश्रा और मखाया एनटिनी ने भी यह कारनामा किया था और उस एक ही वर्ष में तीन हैट्रिक देखने को मिली थी।

rashid khan

आईपीएल में तीन सीजन में तीन-तीन खिलाड़ियों ने हैट्रिक प्राप्त की है। एक और खास बात यह भी है कि दो बल्लेबाजों ने भी अपनी गेंदबाजी का जलवा दिखाते हुए हैट्रिक लेने का काम किया है। इनमें रोहित शर्मा और युवराज सिंह का नाम आता है, युवी ने दो बार ऐसा किया है।

आईपीएल में हैट्रिक लेने वाले गेंदबाजों में अमित मिश्रा सबसे आगे नजर आते हैं। इस टूर्नामेंट के इतिहास में अमित मिश्रा ने 3 बार हैट्रिक लेने का कारनामा किया है। उनके बाद युवराज सिंह ने दो बार हैट्रिक लेने का कारनामा किया है। अन्य गेंदबाजों ने एक-एक बार यह आंकड़ा हासिल किया है। साल 2015 में एक भी हैट्रिक नहीं थी। उसी तरह साल 2018 और 2020 में भी कोई गेंदबाज हैट्रिक नहीं ले पाया था।

आईपीएल में हैट्रिक लेने वाले गेंदबाज (Full List Hat-tricks in IPL)

खिलाड़ी टीम विपक्षी टीम वर्ष
लक्ष्मीपति बालाजी चेन्नई सुपर किंग्स किंग्स XI पंजाब 2008
अमित मिश्रा दिल्ली डेयरडेविल्स डेक्कन चार्जर्स 2008
मखाया एनटिनी चेन्नई सुपर किंग्स केकेआर 2008
युवराज सिंह किंग्स XI पंजाब आरसीबी 2009
रोहित शर्मा

डेक्कन चार्जस

मुंबई इंडियंस 2009
युवराज सिंह किंग्स XI पंजाब डेक्कन चार्जस 2009
प्रवीण कुमार आरसीबी राजस्थान रॉयल्स 2010
अमित मिश्रा डेक्कन चार्जर्स किंग्स XI पंजाब 2011
अजित चंदीला राजस्थान रॉयल्स पुणे वॉरियर्स इंडिया 2012
सुनील नारेन केकेआर किंग्स XI पंजाब 2013
अमित मिश्रा सनराइजर्स हैदराबाद पुणे वॉरियर्स इंडिया 2013
प्रवीण ताम्बे राजस्थान रॉयल्स केकेआर 2014
शेन वॉटसन राजस्थान रॉयल्स सनराइजर्स हैदराबाद 2014
अक्षर पटेल किंग्स XI पंजाब गुजरात लायंस 2016
सैमुएल बद्री आरसीबी मुंबई इंडियंस 2017
एंड्रू टाई गुजरात जायंट्स राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स 2017
जयदेव उनादकट राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स सनराइजर्स हैदराबाद 2017
सैम करन किंग्स XI पंजाब दिल्ली कैपिटल्स 2019
श्रेयस गोपाल राजस्थान रॉयल्स आरसीबी 2019
हर्षल पटेल आरसीबी मुंबई इंडियंस 2021
युजवेंद्र चहल आरसीबी केकेआर 2022
राशिद खान गुजरात टाइटंस केकेआर 2023
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+