डेब्यू टेस्ट में पहली गेंद पर विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट, एक भारतीय का नाम भी शामिल

अफगानिस्तान के खिलाड़ी ने पहली बॉल पर विकेट झटका।

अफगानिस्तान के एक युवा गेंदबाज ने बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच के पहले दिन एक इतिहास रच दिया। निजत मसूद नामक इस गेंदबाज ने टेस्ट डेब्यू करते हुए पहली ही गेंद पर विकेट चटका दिया। उन्होंने मेजबान टीम के बल्लेबाज जाकिर हसन को आउट करते हुए वापस भेज दिया।

डेब्यू टेस्ट में पहली गेंद पर विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज का नाम थॉमस होरन हैं। ऑस्ट्रेलिया से आने वाले इस खिलाड़ी ने इंग्लैंड के खिलाफ यह कारनामा किया था। 1882-83 में उन्होंने डेब्यू करते हुए पहली ही गेंद पर विकेट हासिल कर लिया था।

Masood N

टेस्ट डेब्यू पर पहली गेंद पर विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में एक भारतीय का नाम भी शामिल है। भारत के निलेश कुलकर्णी ने टेस्ट डेब्यू में पहली गेंद पर विकेट झटका था। उन्होंने साल 1997 में श्रीलंका के खिलाफ यह कारनामा किया था। निलेश ने मर्वन अट्टापटू को आउट किया था।

टेस्ट डेब्यू में पहली गेंद पर विकेट लेने वाले गेंदबाज

थॉमस होरन (ऑस्ट्रेलिया) बनाम इंग्लैंड
ए कोनिनगैम (ऑस्ट्रेलिया) बनाम इंग्लैंड
डब्ल्यूएम ब्रैडली (इंग्लैंड) बनाम ऑस्ट्रेलिया
ईजी अर्नोल्ड (इंग्लैंड) बनाम ऑस्ट्रेलिया
एई वोल्जर (दक्षिण अफ्रीका) बनाम ऑस्ट्रेलिया
जेएन क्रॉफोर्ड (इंग्लैंड) बनाम दक्षिण अफ्रीका
जी मैकॉले (इंग्लैंड) बनाम दक्षिण अफ्रीका
एम टैट (इंग्लैंड) बनाम दक्षिण अफ्रीका
एम हेंडरसन (न्यूजीलैंड) बनाम इंग्लैंड
एचडी स्मिथ (न्यूजीलैंड) बनाम इंग्लैंड
टी जॉनसन (वेस्टइंडीज) बनाम इंग्लैंड
कीथ मिलर (ऑस्ट्रेलिया) बनाम न्यूजीलैंड
आर हॉवर्थ (इंग्लैंड) बनाम दक्षिण अफ्रीका
इन्तिखाब आलम (पाकिस्तान) बनाम ऑस्ट्रेलिया
आर इलिंगवर्थ (इंग्लैंड) बनाम वेस्टइंडीज
निलेश कुलकर्णी (भारत) बनाम श्रीलंका
एम लक्षिता (श्रीलंका) बनाम बांग्लादेश
नाथन लायन (ऑस्ट्रेलिया) बनाम श्रीलंका
आर एरंगा (श्रीलंका) बनाम ऑस्ट्रेलिया
डी पीट (दक्षिण अफ्रीका) बनाम जिम्बाब्वे
जी विलजोन (दक्षिण अफ्रीका) बनाम इंग्लैंड
निजत मसूद (अफगानिस्तान) बनाम बांग्लादेश

इस लिस्ट में ताजा नाम मसूद का है। उनसे ऊपर मौजूद विलजोन ने साल 2015-16 में एलिस्टेयर कुक को आउट किया था। उसके बाद से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब तक अन्य गेंदबाज ने डेब्यू पर विकेट नहीं लिया था। निजत मसूद ने लिस्ट में अपना नाम शामिल करवा लिया, अफगानिस्तान के लिए यह बड़ी उपलब्धि है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+